/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/jayant.jpg)
नई दिल्ली। (भाषा) जयंत चौधरी मंगलवार को राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। पार्टी ने एक बयान जारी करके यह जानकारी दी। जयंत चौधरी के पिता अजित चौधरी के निधन के बाद जयंत को इस पद के लिए चुना गया है। अजित चौधरी का कोरोना वायरस संक्रमण के चलते छह मई को निधन हो गया था।
पार्टी के बयान में कहा गया कि जयंत चौधरी को पार्टी का अध्यक्ष चुने जाने का फैसला पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की ऑनलाइन आयोजित बैठक में लिया गया। जयंत चौधरी अभी तक पार्टी के उपाध्यक्ष थे। इसमें कहा गया, ‘‘ बैठक के दौरान पार्टी के महासचिव त्रिलोक त्यागी ने जयंत के नाम का प्रस्ताव राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद के लिए पेश किया जिसका पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव मुंशीराम पाल ने अनुमोदन किया तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से इसका समर्थन किया।’
जयंत के लिए बड़ी चुनौती सामने
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की विरासत और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजित सिंह की किसानों की सियासत अब जयंत चौधरी के हाथ में है। बिना किसी सांसद-विधायक की पार्टी को मजबूती से खड़ा करना जयंत के लिए बड़ी चुनौती है। जानकार कहते हैं कि दादा और पिता की तरह किसानों की राजनीति समझने वाले जयंत को किसान आंदोलन के बाद शुरू हुई लड़ाई को जारी रखना होगा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us