Jaya Kishori News: कथावाचक जया किशोरी ने बताया राजनीति करने का तरीका!

Jaya Kishori News: कथावाचक, भजन गायक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी कहा है कि राजनीति अच्छी है अगर श्रीकृष्ण की तरह की जाए। वे इंदौर में पत्रकारों से चर्चा कर रही थीं।

Jaya Kishori News: कथावाचक जया किशोरी ने बताया राजनीति करने का तरीका!

इंदौर। Jaya Kishori News: कथावाचक, भजन गायक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी ने कहा, कि राजनीति अच्छी है अगर श्रीकृष्ण (Shri Krishna) की तरह की जाए। वे इंदौर (Indore)में पत्रकारों से चर्चा कर रही थीं। उन्होंने कहा कि कृष्ण के जैसी राजनीति करो। महाभारत में राजनीति की गई थी।

इसके साथ ही जया किशोरी ने कहा धर्म, अपने शास्त्रों, अपने कैरियर, धर्म से व्यक्ति जुड़ा रहता है। तो उसका कैरियर और जीवन काफी अच्छा हो जाता है। विशेष तौर पर परिजनों को अपने बच्चों को संस्कृति के बारे में ज्ञान देना चाहिए। मैं खुद आज अपने परिवार के कारण यहां तक पहुंच पाई हूं।

द केरला स्टोरी पर क्या कहा

इदौंर शहर की तारीफ करते हुए  जया किशोरी  ने कहा कि इंदौर में कई बार कथाएं कर चुकी हैं। देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर, उन्हें काफी पसंद है। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं को संस्कृति से जोड़ने का संदेश दिया। "द केरला" मूवी को लेकर जया किशोरी ने कहा कि मूवी में दिखाया गया धर्म परिवर्तन सही भी हो सकता है। अगर मूवी में दिखाया गया उतना धर्म परिवर्तन नहीं हुआ, एक भी हुआ है, तो वह क्यों हुआ। यह सोचने का विषय है।

धर्म से जुड़ने पर ही हो सकता है कल्याण

राजनीति करने वालों को भी जया किशोरी ने संदेश देते हुए कहा अगर राजनीति करनी है, तो श्री कृष्ण के जैसी राजनीति करो। श्री कृष्ण ने भी महाभारत में राजनीति की थी। इसके साथ ही जया किशोरी ने कहा जब व्यक्ति धर्म, शास्त्र, अपने कैरियर से जुड़े रहता है। तो उसका कैरियर और जीवन काफी अच्छा हो जाता है। विशेष तौर पर परिजनों को अपने बच्चों को संस्कृति के बारे में ज्ञान देना चाहिए। मैं खुद आज अपने परिवार के कारण यहां तक पहुंच पाई हूं।

राजनीति खराब चीज नहीं है

"उन्होंने कहा अगर आप महाभारत देखोगे, तो श्री कृष्ण ने महाभारत में केवल राजनीति ही की थी और कुछ नहीं किया। यदि वह चाहते तो खुद लड़ सकते थे, लेकिन उन्होंने बैठे-बैठे सारे काम कर दिए।  राजनीति खराब चीज नहीं है, लेकिन उसे कृष्ण की भांति करना होगा,  दुर्योधन की तरह नहीं। दरअसल, जया किशोरी इंदौर में एक कथा के सिलसिले में आई हैं। वो 21 मई तक इंदौर में कथा करेंगी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article