Jawan Movie: शाहरुख खान ने ‘जवान’ की रिलीज से पहले किए वैष्णो देवी के दर्शन, की पूजा-अर्चना, देखें वीडियो

Jawan Movie: सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी आने वाली फिल्म ‘‘जवान’’ की रिलीज से पहले माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

Jawan Movie: शाहरुख खान ने ‘जवान’ की रिलीज से पहले किए वैष्णो देवी के दर्शन, की पूजा-अर्चना, देखें वीडियो

Jawan Movie: सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी आने वाली फिल्म ‘‘जवान’’ की रिलीज से पहले जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पर्वत पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

वैष्णो देवी मंदिरमें कीपूजा-अर्चना

बताया जा रहा है कि शाहरुख मंगलवार देर रात वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने कहा, ‘‘सुपरस्टार मंगलवार शाम को कटरा आधार शिविर पहुंचे और वे रात करीब 11 बजकर 40 मिनट पर नए ताराकोट मार्ग से मंदिर पहुंचे। उन्होंने पूजा-अर्चना की और उसके तुरंत बाद चले गए।’’

https://twitter.com/unknwnsrkian/status/1696762597364949078?s=20

सोशल मीडिया पर प्रसारित एक छोटे-से वीडियो में मंदिर में अभिनेता को नीले रंग की जैकेट पहने हुए देखा गया और उनका चेहरा पूरी तरह ढंका हुआ था।

वीडियो में वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अधिकारियों, कुछ पुलिसकर्मियों और अभिनेता के निजी कर्मियों को भी देखा जा सकता है।

यह नौ महीने में दूसरी बार है जब शाहरुख ने वैष्णो देवी के दर्शन किए हैं। उन्होंने अपनी ब्लॉकबास्टर फिल्म ‘‘पठान’’ की रिलीज से पहले दिसंबर 2022 में भी मंदिर के दर्शन किए थे।

बुर्ज खलीफा पर दिखाया जाएगा ट्रैलर

बताया जा रहा है कि जवान फिल्म का ट्रैलर आज बुर्ज खलीफा पर दिखाया जाएगा। अपकमिंग फिल्म जवान को लेकर बॉलीवुड एक्टर शाहरूख खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी ट्विट किया था। शाहरुख खान ने इसके साथ लिखा था, ‘जवान का जश्न मैं आपके साथ ना मनाऊं ये हो नहीं सकता।

https://twitter.com/iamsrk/status/1696164134692307298?s=20

आ रहा हूं मैं बुर्ज खलीफा पर 31 अगस्त को रात 9 बजे, सेलिब्रेट कीजिए जवान मेरे साथ। और क्योंकि प्यार दुनिया की सबसे खूबसूरत फीलिंग है, तो प्यार के रंग में रंग जाए और चलो सभी लाल रंग पहनें, क्या बोलते हो? रेडी!’

जवान फिल्म की रिलीज डेट

शाहरूख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म का डायरेक्शन एटली कुमार ने किया है। जहां पर फिल्म ‘जवान’ 7 सितंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

फिल्म में शाहरूख खान के साथ नयनतारा, योगी बाबू, रिद्धि डोगरा और सुनील ग्रोवर भी नजर आएंगे। वहीं, फिल्म में दीपिका पादुकोण कैमियो करती नजर आएंगी। शाहरुख खान की ये पहली पैन इंडिया फिल्म है।

ये भी पढ़ें: 

Pitru Paksha 2023: इस बार 8 अक्टूबर को पड़ेगी खाली श्राद्ध, चेक करें अपने पितरों की श्राद्ध की तिथि

Dewas News: खूंखार तेंदुएं से नहीं डरे ग्रामीण, साथ में लीं तस्वीरें, जानिए पूरा मामला

Ujjain Mahakal: सबसे पहले बाबा महाकाल को बांधी गई राखी, सवा लाख लड्‌डुओं का लगाया भोग

Pitru Paksha 2023: कहीं आपको भी तो नहीं पितृदोष, इन संकेतों से चलता है पता

CG News: सीएम भूपेश युवाओं को देंगे बेरोजगारी भत्ता, 34 करोड़ की राशि करेंगे ट्रांसफर, पढ़ें पूरी खबर

shah rukh khan, srk, srk movie, jawan movie, nayanthara, srk in vaishnodevi, jawan release date, jawan movie burj khalifa, yogi babu, ridhi dogra, sunil grover

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article