गोवा में जावड़ेकर ने अस्पताल में भर्ती आयुष मंत्री नाइक से मुलाकात की

देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

पणजी, 16 जनवरी (भाषा) सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक से मुलाकात की। नाइक एक हादसे में घायल होने के बाद से यहां गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती हैं।

केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री और आयुष मंत्री नाइक (68) इस हफ्ते की शुरुआत में पड़ोसी राज्य कर्नाटक में हादसे के शिकार हुए थे। हादसे में उनकी पत्नी और एक सहायक की मौत हो गई थी।

अस्पताल में नाइक से मुलाकात के बाद जावड़ेकर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘नाइक की हालत स्थिर है। वह तेजी से स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।’’

नाइक से मिलने पहुंचे जावड़ेकर के साथ मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी थे।

इस बीच, शुक्रवार को अस्पताल से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया था कि आयुष मंत्री की सेहत में सुधार आ रहा है।

इस बुलेटिन में अस्पताल के डीन डॉ. शिवानंद बांदेकर ने कहा, ‘‘उनके सभी स्वास्थ्य मानक सामान्य हैं।’’

भाषा मानसी मनीषा

मनीषा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article