Advertisment

Jatmai Temple: जतमई मंदिर दर्शनीय पर्यटन स्थल, जहां देशभर से बड़ी संख्या में आते हैं सैलानी

अगर आप छत्तीसगढ़ में कहीं टूर पर घूमने की सोच रहे हैं तो जतमई मंदिर आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

author-image
Agnesh Parashar
Jatmai Temple: जतमई मंदिर दर्शनीय पर्यटन स्थल, जहां देशभर से बड़ी संख्या में आते हैं सैलानी

गरियाबंद। अगर आप छत्तीसगढ़ में कहीं टूर पर घूमने की सोच रहे हैं तो जतमई मंदिर आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। जतमई मंदिर को मुख्य रूप से यहां जल प्रपात के लिए जाना जाता है। आपने इससे पहले भी कई जल प्रपात तो देखे ही होंगे लेकिन ये जलप्रपात कुछ खास है।

Advertisment

छत्तीसगढ़ की विविधता से तो आप अच्छी तरह से परिचित ही होंगे। यहां लोग फ्री समय मिलने पर अक्सर किसी मंदिर या किसी नेचुरल प्लेस की सैर के लिए जाते है। लेकिन अगर आपको ये दोनों ही चीजे पसंद है तो आपको जतमई जरुर आना चाहिए यहां जतमई मंदिर दर्शनीय पर्यटन स्थल है। आपको विशालकाय हनुमान जी की मूर्ति राम और लक्ष्मण को अपने कंधे में विराजित नजर आएगी।

जैसे ही आप मंदिर की तरफ आगे बढ़ेंगे यहां आपको मंदिर के साथ साथ एक झरना भी देखने को मिलता है जो बरसात के दिनों में अति मनभावन प्रतीत होता है।

दर्शन के साथ जलप्रपात का लुत्फ

जतमई मंदिर स्थित जलप्रपात कुछ खास है। स्थानीय लोगो की माने तो ये माता की सेविका है जो साल के 12 महीने और दिन के 24 घंटे माता की सेवा में लगे रहता है माता के चरणों को छूकर ही पानी नीचे गिरती है।

Advertisment

जतमई माता मंदिर चारों तरफ से पेड़-पौधों से घिरा है। इसके आसपास हरियाली है। जो इसकी खूबसूरती में चार-चांद लगा देती है। मंदिर के आसपास छोटी-छोटी चट्टान भी देखने को मिल जाती है जो देखने में बड़ी आकर्षक लगती है।

वैसे तो छत्तीसगढ़ में कई दार्शनिक स्थल है जिसमे से कई अपने इतिहास तो कई अपनी मान्यताओं के चलते प्रसिद्ध है, इसका मुख्य कारण है यहां की लोगो द्वारा भगवान पर किये गए अपार श्रद्धा भक्ति।

मंदिर पहुंचने से पहले ही आपको विशालकाय हनुमान जी की मूर्ति राम और लक्ष्मण को अपने कंधे में विराजित नजर आएगी

Advertisment

झरने से पानी गिरने का दिलचस्प नजारा

जैसे ही आप मंदिर की तरफ आगे बढ़ेंगे,यहां आपको मंदिर के साथ साथ एक झरना भी देखने को मिलता जो बरसात के दिनों में अति मनभावन प्रतीत होता है।

publive-image

जतमई मंदिर का झरना

जतमई मंदिर को मुख्य रूप से यहां स्थित मंदिर और जल प्रपात के लिए जाना जाता है। आपने इससे पहले भी कई जलप्रपात तो देखे ही होंगे लेकिन यह जलप्रपात कुछ खास है क्योंकि अगर यहां की स्थानीय लोगो की माने तो यह जलप्रपात माता की सेविका है।

जो साल के 12 महीने और दिन के 24 घंटे माता की सेवा करने में लगे रहते है और यह जलप्रपात माता के चरणों को छूकर ही नीचे गिरती है। यह झरना नीचे गिरते समय विहंगम दृश्य प्रगट करती है जिसे देखने के लिए किसी का भी दिल मचल उठेगा। झरनों के बीच हम पहुंचते हैं जतमई माता के मंदिर

Advertisment

मानसून सीजन में मनमोहक नजारा

जतमई माता का मंदिर सफेद रंग से पेंट किया हुआ है यह दूर से देखने पर ताजमहल की भांति सफेद संगमरमर का प्रतीत होता है।मां जतमई का मंदिर चारो तरफ से पेड़ पौधे से घिरा हुआ है। और यह पूरा इलाका भी पेड़ पौधे से घिरा है या फिर यह कहे कि यह इलाका एक जंगल की तरह प्रतीत होता है।

तो यह गलत नहीं होगा। जतमई माता का मंदिर इसीलिए खास भी है क्योंकि इसके आस पास हरियाली है जो कि इसके सुंदरता में चार चांद लगा देती है। मंदिर के आस पास आपको छोटे छोटे पत्थरो के चट्टान भी देखने को मिल जाएंगे जो कि देखने में लुभावना प्रतीत होते है।

ये भी पढे़ं:

Weather Update Today: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Parenting Tips: क्या आपने अपने बच्चे को बताए है Undergarment Rules, बिना जानकारी मासूम होते है शिकार

Kaam Ki Baat: अब ट्रेन खुलने से 10 मिनट पहले भी मिलेगा कन्फर्म टिकट, रेलवे ने शुरू की नई सुविधा, जानिए कन्फर्म टिकट लेने का नया तरीका

Aaj ka Panchang: 2 अगस्त का पंचांग में पढ़ें क्या है शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र और संक्षिप्त राशिफल

VVIP TREE: दुनिया का एक अनोखा पेड़ जिसे मिली है जेड प्लस कैटेगिरी की सुरक्षा, भारत में यहां पर है स्थित

Jatmai Temple Tourist Places Chhattisgarh Tourists Chhattisgarh Waterfall Chhattisgarh जतमई मंदिर जलप्रपात छत्तीसगढ़ पर्यटन स्थल छत्तीसगढ़ सैलानी छत्तीसगढ़
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें