छत्तीसगढ़ के कुनकुरी में बनेगा 220 बिस्तर की क्षमता वाला हॉस्पिटल: मेडिकल कॉलेज के रूप में किया जाएगा विकसित

Kunkuri 220-Bed Hospital: छत्तीसगढ़ के कुनकुरी में बनेगा 220 बिस्तर की क्षमता वाला हॉस्पिटल: मेडिकल कॉलेज के रूप में किया जाएगा विकसित

Kunkuri-220-Bed-Hospital

Kunkuri 220-Bed Hospital: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर जशपुर जिले के कुनकुरी में 220 बिस्तर की क्षमता वाले अत्याधुनिक अस्पताल के भवन निर्माण के लिए राज्य सरकार ने निविदा जारी कर दिया है। इस अस्पताल के लिए राज्य सरकार ने 32 करोड़ 9 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की है।

मेडिकल कॉलेज के रूप में विकसित करने की मंशा 

यह अस्पताल आदिवासी बाहुल्य जशपुर जिले के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसे मील का पत्थर माना जा रहा है। सरकार की मंशा आगे चल कर, इसे मेडिकल कॉलेज के रूप में विकसित करने की है।

इसके अलावा, जशपुर जिले में स्वास्थ्य सेवा के विस्तार के लिए तेजी से काम हो रहा है। कुनकुरी में 220 बिस्तर के अस्पताल के साथ ही मरीजों की सुविधा के लिए 25 अतिरिक्त एंबुलेंस और 1 शव वाहन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। 7 उप स्वास्थ्य केन्द्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का दर्जा देते हुए, आवश्यक मानव संसाधन को स्वीकृति दी जा चुकी है।

जशपुर जिले में स्वास्थ्य सेवा के लिए हुए कई काम

जिले में 19 एमबीबीएस चिकित्सक और 7 विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना कर,चिकित्सकों की कमी को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अस्पतालों में मशीनों की कमी को दूर करने के लिए 2 करोड़ 32 लाख की स्वीकृति राज्य सरकार ने दी है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा जशपुर जिले को स्वास्थ्य सेवा कर क्षेत्र में आत्म निर्भर बनाना है, ताकि मरीज और उनके स्वजनों को उपचार के लिए भटकना ना पड़े।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में 4 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर: सरकार ने आदेश जारी करने के कुछ घंटे बाद किया संशोधन, ये किया बदलाव

यह भी पढ़ें: CG News: CG में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्‍साहन देने के लिए CM साय का बड़ा ऐलान, गोल्‍ड जीतने पर सरकार देगी 3 करोड़

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article