जापान ने कोविड के कारण तोक्यो, आसपास के क्षेत्र में आपातस्थिति घोषित की

तोक्यो, सात जनवरी (एपी) जापान ने कोरोना वायरस महामारी के कारण तोक्यो और आसपास के तीन क्षेत्रों में आपात स्थिति की घोषणा की है।
जापान में संक्रमण के नए मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है और राजधानी में एक दिन में रिकॉर्ड 2,447 नए मामले आए हैं।
प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने कोरोना वायरस पर सरकार के कार्य बल में बृहस्पतिवार को यह घोषणा की।
आपात काल शुक्रवार से शुरू होकर सात फरवरी तक जारी रहेगा। घोषणा में मुख्य रूप से कहा गया है कि रेस्तरां और बार रात आठ बजे तक बंद कर दिए जाएंगे और लोग घरों के भीतर रहें, एक-दूसरे से मेलजोल कम करें।
एपी अर्पणा नरेश
नरेश