Japan Airlines : पांच घंटे की उड़ान के बाद वापस दिल्ली लौटा विमान, जाने क्या हुआ ऐसा

तोक्यो जा रहा जापान एयरलाइंस का एक विमान करीब पांच घंटे की उड़ान के बाद तकनीकी खराबी के चलते बीती रात राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली लौट आया।

Japan Airlines : पांच घंटे की उड़ान के बाद वापस दिल्ली लौटा विमान, जाने क्या हुआ ऐसा

नई दिल्ली। Japan Airlines  तोक्यो जा रहा जापान एयरलाइंस का एक विमान करीब पांच घंटे की उड़ान के बाद तकनीकी खराबी के चलते बीती रात राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली लौट आया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दिल्ली हवाई अड्डे ने दी जानकारी

दिल्ली हवाई अड्डे के अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को रात सात बजकर 20 मिनट पर तोक्यो के हानेदा हवाई अड्डे के लिए यह उड़ान रवाना हुई थी लेकिन तकनीकी गड़बड़ी के कारण वह आधी रात को 12 बज कर करीब 45 मिनट पर दिल्ली लौट आयी। इस उड़ान के एक यात्री ने पीटीआई-भाषा को बताया कि रवाना होने के करीब पांच घंटे बाद यह उड़ान दिल्ली लौट आयी।

सभी यात्रियो को होटल में ठहराया

उन्होंने कहा कि सभी यात्रियों को यहां एक होटल में ठहराया गया और फिर उनके लिए अगले दिन शाम को दिल्ली से तोक्यो के लिए उड़ान की व्यवस्था की गयी है। जापान एयरलाइंस से इस घटना पर टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं हो पाया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article