Advertisment

जानना जरूरी है: महिलाओं के शर्ट के बटन हमेशा बायीं तरफ ही क्यों होते हैं, जानिए क्या है इसके पीछे लॉजिक?

जानना जरूरी है: महिलाओं के शर्ट के बटन हमेशा बायीं तरफ ही क्यों होते हैं, जानिए क्या है इसके पीछे लॉजिक?Janna Zaroori Hai: Why women's shirt buttons are always on the left, know what is the logic behind it? nkp

author-image
Bansal Digital Desk
जानना जरूरी है: महिलाओं के शर्ट के बटन हमेशा बायीं तरफ ही क्यों होते हैं, जानिए क्या है इसके पीछे लॉजिक?

नई दिल्ली। हमारे आस पास कई ऐसी चीजें घटती हैं जिस पर हम गौर भी नहीं कर पाते लेकिन हमारे बीच में वो एक्जिस्ट करता है। क्या कभी आपने सोचा है कि पुरूषों की शर्ट के बटन हमेशा दाईं ओर जबकि महिलाओं की शर्ट के बटन हमेशा बाईं ओर लगे होते हैं। कई लोगों को तो ये पता भी नहीं होगा। खैर, आखिर ऐसा क्यों होता है?

Advertisment

इस के पीछे कई तर्क दिए जाते हैं। जैसे कोई कहता है कि शारीरिक बनावट के कारण ऐसा होता है, तो कोई इसे ऐतिहासिक कारण बताता है। जबकि कोई इस दिनचर्या से जोड़ कर देखता है।

पहला तर्क

पहला तर्क लोग देते हैं कि पहले अमीर आदमी ही शर्ट पहनते थे और वे अपने कपड़े खुद पहनते थे, जबकि अमीर महिलाएं शर्ट खुद नहीं पहनती थीं। उन्हें पहनाने के लिए नौकरानी हुआ करती थी। इस कारण से नौकरानी अपने सीधे हाथ से बाईं ओर लगे शर्ट के बटन को आसानी से लगा पाती थी।

दूसरा तर्क

दूसरा तर्क दिया जाता है कि पुरूषों को बटन बंद करने या खोलने के लिए बाएं हाथ का सहारा लेना पड़ता था, इस कारण से उनके शर्ट में दाईं तरफ बटन होते हैं। जबकि महिलाओं के साथ इसका उल्टा होता है, इसलिए महिलाओं के कपड़े में बाईं तरफ बटन होते हैं।

Advertisment

तीसरा तर्क

तीसरा तर्क दिया जाता है कि पहले पुरूषों और महिलाओं के कपड़ों में कई विभिन्नताएं होती थी। इसलिए पुरूषों और महिलाओं के शर्ट एक जैसे नहीं दिखें। इसके लिए थोड़ा सा अंतर रखा जाता था। जो आज भी किया जा रहा है।

चौथा तर्क

चौथा तर्क दिया जाता है कि पुराने जमाने में महिलाएं घोड़े चलाती थीं। इस कारण से हवा से उनकी शर्ट ना खुले इसके लिए वो बाईं तरफ बटन वाली शर्ट पहनने लगीं। बाद के समय में भी यहीं थ्योरी बरकरार रही और महिलाओं की शर्ट में बटन बाईं तरफ ही लगने लगे।

पांचवा तर्क

पांचवा तर्क ये भी दिया जाता है कि पुरुषों का काम युद्ध लड़ना होता था। वो अपने दाहिने हाथ में तलवार पकड़ते थे और बाएं हाथ से कपड़े बदलते थे। इसलिए उनकी शर्ट की बटन दाहिनी तरफ लगाए गए। जबकि महिलाएं अपने बच्चों को बाएं हाथ से पकड़ती थीं, जिससे दूध पिलाते टाइम वो दाहिने हाथ से अपने कपड़े ठीक कर सकें। इसलिए उनकी शर्ट में बटन बाईं तरफ लगाए गए।

Advertisment

छठा तर्क

छठा और अंतिम तर्क कुछ इतिहासकार देते हैं। उनके अनुसार, महिलाओं के कपड़ों में बटन बाईं ओर लगाने का आदेश नेपोलियन बोनापार्ट ने दिया था। इसके पीछे तर्क दिया जाता है कि नेपोलियन एक खास अदा में हमेशा अपना एक हाथ शर्ट में डालकर खड़े होते थे, लेकिन महिलाएं उनके इस अंदाज का मजाक उड़ाने लगी थी। जब ये बात नेपोलियन को पता चली तो उन्होंने महिलाओं को रोकने के लिए कपड़ों में बटन बाईं ओर लगाने के आदेश दे दिए।

शर्ट के बटन बाईं ओर क्यों महिलाओं के कपड़े महिलाओं की शर्ट के बटन नेपोलियन बोनापार्ट women's shirt button women wear type of jeans white shirt history when were button shirts invented ways wear sweatshirts types of t-shirts types of casual shirts t-shirt definition Shirts shirt details Nepolian Bonapart Janna Zaroori Hai history of the dress shirt history of shirt in india button on left side
Advertisment
चैनल से जुड़ें