Advertisment

जानना जरूरी है: आखिर फ्लाइट में ज्यादातर महिला स्टाफ क्यों होती है, जानिए इसके पीछे का रोचक तथ्य

author-image
Bansal Digital Desk
जानना जरूरी है: आखिर फ्लाइट में ज्यादातर महिला स्टाफ क्यों होती है, जानिए इसके पीछे का रोचक तथ्य

नई दिल्ली। फ्लाइट में सफर करते वक्त आपने कभी गौर किया है। यात्रियों की मदद के लिए ज्यादातर महिला स्टाफ होती हैं। यानी यात्रियों की हर एक चीज का ध्यान रखने के लिए एयर होस्टेस को चुना जाता है। दुनिया की कई फ्लाइट कंपनियां पुरूषों की तुलना में महिलाओं को अटेंडेंट के लिए ज्यादा रखती हैं। लेकिन ऐसा क्यों होता है ? महिलाओं को पुरुषों की अपेक्षा फ्लाइट स्टाफ में ज्यादा वरीयता क्यों दी जाती है? आप में से कई लोग ये सोच रहें होंगे कि इसका कारण खूबसूरती है। पर ऐसा नहीं इसके पीछे का कारण कुछ और है।

Advertisment

लोग महिलाओं की बातों को ज्यादा ध्यान से सुनते हैं

यह एक बहुत ही बड़ा साइकोलॉजिकल फैक्ट है कि कई लोग पुरुषों की बजाए महिलाओं की बातों को ज्यादा ध्यान से सुनते हैं और सुनते ही नहीं हैं बल्कि उनकी बातों पर अमल भी करते हैं। फ्लाइट में सेफ्टी गाइडलाइंस और जरूरी दिशा निर्देशों का पालन करना जरूरी होता है इसलिए फ्लाइट में ज्यादातर एयरहोस्टेस ही इन सब बातों का एलान करती हैं।

महिलाएं विनम्र होती हैं

फ्लाइट स्टाफ में महिलाओं को ज्यादातर चुने जाने की एक बड़ी वजह यह भी है कि उनका चरित्र पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा कोमल, उदार और विनम्र होता है। उनके इसी उदार चरित्र के चलते यात्रियों के मन में फ्लाइट कंपनी के प्रति एक सकारात्मक छवि बनती है।

इस वजह से भी महिलाएं ज्यादा होती हैं

एक विमान में जितना कम वजन होगा उतना ही उसका ईंधन और पैसा बचेगा। इस कड़ी में महिलाओं का वजन पुरुषों की अपेक्षा कम होता है और कम वजन विमान कंपनी के लिए एक फायदे का सौदा होता है। अक्सर फ्लाइट में पतली और कम वजन की महिलाओं को ही ज्यादातर देखा जाता है। इसकी सबसे बड़ी वजह यही है।

Advertisment

पुरूषों को इस काम के लिए चुना जाता है

एक मान्यता है कि पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं प्रबंधन को संभालने में अधिक सक्षम होती हैं। वह किसी भी बात को ध्यान पूर्वक सुनती हैं और उस पर अमल भी करती हैं। इन्हीं कारणों के चलते फ्लाइट क्रू में पुरुषों की बजाए महिलाओं को ज्यादा शामिल किया जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ज्यादातर विमान कंपनियां उन्हीं हालातों में पुरुषों को फ्लाइट अटेंडेंट के रूप में चुनती हैं, जब ज्यादा बल और मेहनत का काम होता है।

फ्लाइट जरा हटके एयर होस्टेस अजब-गजब zara hatke why cabin crew are female Why are most flight attendants female unknown facts in hindi Latest Bizarre News photos Latest Bizarre News Photographs Janna Zaroori Hai interesting facts in hindi interesting facts about flight attendant interesting facts about aeroplane interesting facts hatke khabar fun facts about flight attendants flight news female attendants facts in hindi fact news hindi creepy facts cabin crew Bizarre News Photos Bizarre News Images Bizarre news Ajab gajab airlines company Airlines air hostess
Advertisment
चैनल से जुड़ें