/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/lpg-gas.jpg)
नई दिल्ली। कहा जाता है कि हर चीज किसी ना किसी मकसद से बनाई जाती है और उसकी अपनी अहमियत होती है। लेकिन कई बार हम इन छोटी-मोटी चीजों को नोटिस करना भूल जाते है। या हम ये सोचते हैं कि इस चीज का क्या यूज होगा, इसे बेवजह सिर्फ डिजाइन मात्र के लिए बना दिया गया है। उदाहरण के लिए, हम गैस सिलेंडर को ले सकते हैं। जिसके नीचले भाग में राउंड छेद होता है। लेकिन हम इस चीज पर कभी गौर नहीं करते और हमें लगता है कि इस छेद को यूंही बनाया गया है।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/04/gas1-859x483.jpg)
खास मकसद से बनाया जाता है छेद
हालांकि, इस छेद को एक खास मकसद से बनाया जाता है। दरअसल, जब हम सिलेंडर का प्रयोग करते हैं उसका तापमान बढ़ने का खतरा होता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए उनमें छेद किये जाते हैं। ताकि इनकी वजह से सिलेंडर के नीचे फ्रेश हवा आती-जाती रहे और इससे सिलेंडर का नीचे वाला हिस्सा ठंडा रहे। वहीं अगर सिलेंडर के नीचले हिस्से में छेद ना हो, तो हवा सिलेंडर की रिंग में फंस सकती है और एक बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/04/gas2-745x559.jpg)
छेद की वजह से सिलेंडर के नीचे नहीं फंसता पानी
इसके साथ ही सिलेंडर में छेद होने की वजह से फर्श की सफाई भी आसानी से की जाती है, जब हम पानी से घर के फर्श को धोते हैं, तो छेद की वजह से पानी सिलेंडर के नीचे नहीं फंसता और हम सुरक्षित तरीके से सिलेंडर का इस्तेमाल करते रहते हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us