Janmastmi august 2021: जन्माष्टमी पर घर पर इन्हें लाने से आएंगी खुशियां, जाने क्या हैं वो चीजें

Janmastmi august 2021: जन्माष्टमी पर घर पर इन्हें लाने से आएंगी खुशियां, जाने क्या हैं वो चीजें

नई दिल्ली। श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का इंतजार Janmastmi august 2021 जल्द ही खत्म होने वाला है। 30 अगस्त को जन्माष्टमी है। साथ ही ये एक ऐसा मौका है जब आप खुशियों को भी घर ला सकते हैं। वो भी कुछ चीजों के माध्यम से। जी हां जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव तो मनाया ही जाएगा साथ ही कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिन्हें आप घर लाकर सुख—समृद्धि को भी बढ़ा सकते हैं। पंडित श्री सनत कुमार खम्परिया से जानते हैं। क्या हैं वो चीजें और इसके  Remedy  उपाय।

पैसों की तंगी होगी दूर

अगर आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं रहती। हर समय आपको पैसों से संबधित परेशानियां बनी रहती हैं। तो आप जन्माष्टमी के दिन घर पर गाय और बछड़े की मूर्ति लाएं। धीरे-धीरे आपको आर्थिक स्थिति में सुधार होते दिखने लगेगा। नि:संतान Childless Couples  दंपतियो के लिए ये उपाय लाभप्रद होता है।

शंख में दूध भरकर कराएं स्नान
पारिजात का फूल श्रीकृष्ण जी को अतिप्रिय है। यदि आप जन्‍माष्‍टमी के दिन भगवान कृष्ण को ये के फूल चढ़ाते हैं तो वे प्रसन्न होकर सभी प्रार्थना सुनते हैं। शंख में दूध भरकर उससे लड्डू गोपाल को अभिषेक कराने और मोर पंख अर्पित करने से भी भगवान जल्दी खुश होते हैं।

चांदी की बांसुरी चढ़ाने से होगा ये लाभ
जिंदगी की सुख—सुविधाओं को पाना चाहते हैं तो जन्माष्टमी के दिन कृष्ण जी को चांदी की बांसुरी अर्पित करें। ऐसा करना आपके जीवन में खुशियों की बहार ला सकता है। पूजन के बाद बांसुरी को अपनी तिजोरी में या पर्स में रख लें।

(नोट: इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इनकी पुष्टि नहीं करता है।)

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article