Jammu-Kashmir Tunnel Accident: खूनी नाले के पास जारी रेस्क्यू में 2 की मौत, 8 मजदूर को बचाने का काम जारी

Jammu-Kashmir Tunnel Accident: रामबन जले के खूनी नाले के पास सुरंग का हिस्सा गिरने से हुए हादसे में अब तक मजदूरों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है जहां पर रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अब तक दो लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है तो वहीं 8 मजदूर को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
जल्द समाप्त होगा अभियान
आपको बताते चलें कि, आज शनिवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे दोबारा रेस्क्यू शुरू किया गया। करीब 6 घंटे बाद अभियान में दूसरे मजदूर का शव मिला। फिलहाल मलबे में पिछले तीन दिन से दबे 8 और मजदूरों की तलाश जारी है। अधिकारियों ने बताया कि मलबे को जल्द से जल्द हटाने के लिए मशीनरी और तकनीकी कर्मियों की संख्या बढ़ाई गई है। इसे लेकर एसएसपी मोहिता शर्मा ने कहा कि, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 7-8 लोगों के अभी और फंसे होने की संभावना है। रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चल रहा है।
कल सुबह हमने बचाव अभियान 9:30 बजे शुरू किया और 5:30 बजे तक 90% रास्ता साफ कर दिया था। सिर्फ 10% ही मलबा रह गया था। उसके बाद एक नया भूस्खलन आया। जिसके बाद दोबारा मशीनें लानी पड़ी: जम्मू-कश्मीर के रामबन में हुए भूस्खलन पर जावेद, नायब तहसीलदार pic.twitter.com/PWZNmYNpk7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 21, 2022
बीते दिन मिला था एक शव
आपको बताते चलें कि, बीते दिन शुक्रवार को शाम को रेस्क्यू के दौरान 1 मजदूर का शव निकाला गया था। आपको बताते चलें कि, बीते दिन 20 मई को ही शाम करीब साढ़े 5 बजे रेस्क्यू के दौरान तेज आंधी के दौरान एक बार फिर से लैंड स्लाइड हुआ और निर्माणाधीन टनल का हिस्सा 24 घंटे में दूसरी बार धंस गया।
0 Comments