जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में चुनाव कराएंगे MP के IAS: प्रदेश के 14 अफसरों की लगाई गई ड्यूटी, देखें पूरी सूची

Jammu & Kashmir Haryana Election: सितंबर और अक्टूबर के बीच जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए 14 IAS अधिकारियों को तैनात किया जाएगा।

जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में चुनाव कराएंगे MP के IAS: प्रदेश के 14 अफसरों की लगाई गई ड्यूटी, देखें पूरी सूची

Jammu & Kashmir Haryana Election: सितंबर और अक्टूबर के बीच जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए 14 IAS अधिकारियों को तैनात किया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने इन्हें पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है। इनमें से ज्यादातर अधिकारी पहले भी लोकसभा और अन्य राज्यों के चुनावों में पर्यवेक्षक के रूप में कार्य कर चुके हैं।

GAD ने दिए निर्देश

सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें और सुनिश्चित करें कि उनके विभाग का काम भी प्रभावित न हो। इसके लिए उन्हें अपने अधीनस्थों का मार्गदर्शन करना होगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों के अनुसार, नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही पर्यवेक्षकों की जिम्मेदारी शुरू हो जाएगी। उनका मुख्य काम यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके आवंटित विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता का पालन किया जाए।

चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बुलाई बैठक

चुनाव आयोग के अधिकारियों ने पर्यवेक्षकों को उनकी जिम्मेदारियों और ध्यान रखने योग्य बातों के बारे में जानकारी देने के लिए एक बैठक की है। इसके अलावा, सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि अधिकारियों के चुनाव ड्यूटी में जाने से उनके नियमित कार्य प्रभावित न हों और इसके लिए आवश्यक व्यवस्था करें।

नियुक्त पर्यवेक्षकों की सूची इस प्रकार है

1. मदन विभीषण नागरगोजे - सदस्य, राजस्व मंडल ग्वालियर
2. अजय गुप्ता - संचालक, कृषि
3. मनीष सिंह - प्रबंध संचालक हाउसिंग बोर्ड
4. प्रियंका दास - मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन
5. इलैया राजा टी - अपर सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय
6. तरुण राठी - आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं
7. शिवराज सिंह वर्मा - अपर सचिव नगरीय विकास एवं आवास
8. सौरभ कुमार सुमन - आयुक्त पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण
9. मोहित बुंदस - प्रबंध संचालक हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास
10. कुमार पुरुषोत्तम - उप सचिव पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण
11. अजय कटेसरिया - उप सचिव सामान्य प्रशासन
12. रोहित सिंह - उप सचिव वित्त
13. सतीश कुमार एस - प्रबंध संचालक दुग्ध महासंघ
14. साकेत मालवीय - संचालक कर्मचारी चयन मंडल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article