जम्मू-कश्मीर: Jammu Kashmir Accident उधमपुर ज़िले के मसोरा के पास एक मिनी बस के सड़क से फिसलकर खाई में गिर जाने से 8 छात्र घायल हो गए।
घायलों का इलाज जारी
बस बरमीन गांव से उधमपुर जा रही थी। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिक जानकारी की प्रतिक्षा है।
जम्मू-कश्मीर: उधमपुर ज़िले के मसोरा के पास एक मिनी बस के सड़क से फिसलकर खाई में गिर जाने से 8 छात्र घायल हो गए। बस बरमीन गांव से उधमपुर जा रही थी। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिक जानकारी की प्रतिक्षा है। pic.twitter.com/W5oeUs67Go
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 6, 2022
हमारे पास 10 लोग आए हैं जिसमें से 4-5 छात्र हैं। एक ज़्यादा गंभीर है जिसे जम्मू रेफर किया गया है। हम बाकियों को यहां स्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं। अगर किसी की स्थिति गंभीर होती है तो हम उन्हें भी जम्मू रेफर करेंगे: रफीक अहमद जराल, सहायक आयुक्त राजस्व, उधमपुर
हमें 8:30 बजे उधमपुर गोल्डी रोड पर बरवीन से आगे एक मेटाडोर की दुर्घटना की जानकारी मिली थी। यहां करीब 10-12 लोग लाए गए हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर थी जिसे जम्मू रेफर कर दिया गया है: विजय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उधमपुर