Jammu CISF Incident: CISF के ASI एसपी पटेल को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, ड्यूटी के दौरान हुए थे शहीद

जम्मू-कश्मीर। बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से सामने आ रही है जहां पर CISF पर आंतकी हमले पर शहीदों को पुष्पांजलि समारोह के दौरान श्रद्धांजलि दी जा रही है जहां पर CISF के ASI एसपी पटेल को भी इस हमले में शहीद होने पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई है। बता दें कि, जम्मू के सुंजवां में सुबह की ड्यूटी के लिए CISF कर्मियों को ले जा रही एक बस पर हमले के बाद हुई एक मुठभेड़ में आज सुबह ड्यूटी के दौरान उनकी जान चली गई।
जम्मू-कश्मीर के DGP ने दी जानकारी
इसे लेकर सुंजवां मुठभेड़ पर जम्मू-कश्मीर के DGP दिलबाग सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि, रात को हुए ऑपरेशन में एक ASI एसपी पटेल की मृत्यु हुई है और कुछ जवान जख्मी हुए हैं। हम जम्मू कश्मीर पुलिस और जवानों की ओर से उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित करते हैं। इसके अलावा CISF के DIG ऑपरेशन डॉ. अनिल पांडे ने कहा कि, आज सुबह करीब 4 बजे शिफ्ट बदलते समय आतंकियों ने जवानों पर हमला किया। हमले के बाद आतंकवादी भाग कर नज़दीकी क्षेत्र में छिपे जिन्हें बाद में मार गिराया। हमले में हमारे एक ASI की मृत्यु हुई है और 6 जवान घायल हुए हैं।
जम्मू-कश्मीर: जम्मू में पुष्पांजलि समारोह के दौरान CISF के ASI एसपी पटेल को श्रद्धांजलि दी गई।
जम्मू के सुंजवां में सुबह की ड्यूटी के लिए CISF कर्मियों को ले जा रही एक बस पर हमले के बाद हुई एक मुठभेड़ में आज सुबह ड्यूटी के दौरान उनकी जान चली गई। pic.twitter.com/NnVxaTB0uE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 22, 2022
0 Comments