Jammu Bus Accident: मिनी बस के खाई में गिरने से हुआ बड़ा हादसा, 9 की मौत कई घायल..

Jammu Bus Accident: मिनी बस के खाई में गिरने से हुआ बड़ा हादसा, 9 की मौत कई घायल.. Jammu Bus Accident: A major accident happened when a mini bus fell into a ditch, 9 killed and many injured..

Jammu Bus Accident: मिनी बस के खाई में गिरने से हुआ बड़ा हादसा, 9 की मौत कई घायल..

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बृहस्पतिवार को एक मिनी बस सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई जिससे नौ यात्रियों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिनी बस थाथरी से डोडा जा रही थी कि इसी दौरान सुई गोवरी इलाके में यह हादसा हुआ। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति की मौत अस्पताल ले जाते वक्त हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से सात लोगों को विशेष उपचार के लिए हवाई मार्ग के जरिए जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा है जबकि अन्य घायलों को डोडा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘डोडा में थाथरी के निकट हुए सड़क हादसे में बारे में पता चला। डोडा के उपायुक्त विकास शर्मा से अभी बात की है।’’ उन्होंने कहा कि जिस भी सहायता की जरूरत होगी, वह उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article