Advertisment

जम्मू-कश्मीर: एसीबी ने अनुपातहीन संपत्ति मामले पीडीडी के कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

जम्मू, पांच जनवरी (भाषा) भ्रष्टाचार-रोधी ब्यूरो (एसीबी) ने आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति मामले में ऊर्जा विकास विभाग (पीडीडी) कर्मचारी और उसके परिवार के खिलाफ मंगलवार को यहां मामला दर्ज किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Advertisment

एसीबी के प्रवक्ता ने कहा कि सत्यापन में पता चला है कि पीडीडी में मीटर रीडर सुरिंदर सिंह के पास चल और अचल संपत्ति है, जिसमें जम्मू के विभिन्न हिस्सों में स्थित 7.8 एकड़ भूमि, एक समारोह स्थल, एक जिम और निर्माण का कारोबार शामिल है, जोकि उनके कद के किसी भी सरकारी कर्मचारी की हैसियत से अधिक है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा सत्यापन के दौरान उनके पास से ऑडी कार, दो स्कॉर्पियो, एक ट्रैक्टर और एक मोटरसाइकिल के रूप में चल संपत्ति भी मिली है।

प्रवक्ता ने कहा कि सिंह गांधी नगर में पीडीडी में तैनात हैं। सिंह और उनके परिवार के कब्जे में करोड़ों रुपये की अचल संपत्ति पाई गई है। इसके आधार पर सिंह, उनके बेटे कुणाल सिंह और पत्नी मीनाक्षी बंडराल तथा अन्य के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Advertisment

भाषा

जोहेब उमा

उमा

Advertisment
चैनल से जुड़ें