Jamburi Maidan Hanging Case : पहले घरवालों से किया झगड़ा फिर एक साथ लगा ली फांसी,प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया

भोपाल। शहर के जम्बूरी मैदान Jamburi Maidan Hanging Case में दो युवकों की Dead body of two youth found hanging लाश पेड़ से लटकती मिली है। कहा जा रहा है कि हत्या के बाद युवक का शव पेड़ से लटकाया गया है। हालांकि कुछ लोग इसे आत्महत्या बता रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक दिन पहले दिन में घर से लापता हुए
मामला जिले के पिपलानी थाना क्षेत्र के जम्बूरी मैदान का है। यहां बुधवार की सुबह जब लोग बाहर निकले तो उन्हें एक पेड़ से दो युवकों का शव लटकता दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक आपस में दोस्त थे और दोनों एक दिन पहले दिन में घर से लापता हुए थे।
आत्महत्या मानकर चल रही पुलिस
दोनों युवकों की मौत को पुलिस आत्महत्या मानकर चल रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों ने आत्महत्या की है या फिर इनकी हत्या की गई है इसकी जांच की जा रही है और अगर दोनों आत्महत्या की तो एक साथ क्यों की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पिपलानी थाना पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले में खुलासा किया जाएगा।
मृतकों की हुई पहचान
ASP राजेश सिंह भदौरिया के मुताबिक भोपाल के पिपलानी इलाके में भेल जंबूरी मैदान में दो युवकों के शव पेड़ पर फंदे से लटके मिले थे। उनकी गुमशुदगी भी दर्ज की गई थी। मृतकों की शिनाख्त आनंद नगर के शिव नगर निवासी 20 साल के समीर और 20 साल के राजा जाटव के रूप में हुई। वही टीआई पिपलानी चैन सिंह रघुवंशी ने बताया कि समीर और राजा जाटव शिव नगर में अड़ोस-पड़ोस में रहते थे। दोनों मंगलवार शाम करीब 7 बजे घर से निकल गए थे। दोनों का अपने घर में परिजनों से झगड़ा हुआ था। उनके निकलने के बाद परिजनों ने उन्हें फोन लगाया, लेकिन उनके फोन बंद हो गए थे। उसके बाद से वह उनकी तलाश कर रहे थे। पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई थी, देर रात दोनों के शव मिल गए। मौके से और घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अब तक की जांच में प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है, लेकिन किन कारणों से दोनों ने सुसाइड किया इसका खुलासा नहीं हो पाया है।