/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/ravi-1-1.jpg)
मुंबई। (भाषा) मशहूर टेलीविजन अभिनेता रवि दुबे कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और पृथक-वास में रह रहे हैं। अभिनेता (37) ने इंस्टाग्राम पर सोमवार रात यह जानकारी दी और उनके सम्पर्क में आए सभी लोगों को एहतियात बरतने को भी कहा।
Instagram पर यह पोस्ट देखें
उन्होंने लिखा, ‘‘ अभी रिपोर्ट मिली है और मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हूं, पिछले कुछ दिनों में मेरे सम्पर्क में आए सभी लोग अपना ध्यान रखें... मैं पृथक रह रहा हूं और मेरे प्रियजन मेरा ध्यान रख रहे हैं।’’ अभिनेता ने लिखा, ‘‘ सुरक्षित एवं सकारात्मक रहें।’’ राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मुंबई में सोमवार को 1,782 नए मामले सामने आने के बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,77,412 हो गई। यहां संक्रमण से अभी तक कुल 13,855 लोगों की मौत हुई है।
उनकी पत्नी हेल्थ को लेकर काफी चिंतित
रवि दुबे के पोस्ट पर उनकी पत्नी और पंजाबी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस सरगुन मेहता (Sargun Mehta) ने भी प्रतिक्रिया दी है। जिससे पता चलता है कि पति की हेल्थ को लेकर एक्ट्रेस काफी चिंतित हैं। रवि दुबे ने अपने पोस्ट में बताया है कि टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद उन्होंने खुद को आईसोलेट कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने खुद के संपर्क में आए लोगों से भी अपना-अपना टेस्ट कराने की गुजारिश की है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us