Advertisment

Jalne Ke Daag Hatane Ke Gharelu Upay: इन घरेलू उपायों से दूर होगा जलने का दाग

Jalne Ke Daag Hatane Ke Gharelu Upay: शरीर पर जलने के दाग पड़ गए हैं तो जानिए इन से छुटकारा पाने के असरदार घरेलू उपाय Jalne Ke Daag kaise hataye Gharelu Upay how to remove burn marks home remedies hindi news azx

author-image
Ashi sharma
Jalne Ke Daag Hatane Ke Gharelu Upay: इन घरेलू उपायों से दूर होगा जलने का दाग

Jalne Ke Daag Kaise Hataye: अक्सर हम किचन में काम करते हुए या आग से जुड़े काम करते हुए जल जाते हैं और हमारे शरीर पर जलने के दाग पड़ जाते हैं। ये दाग देखने में बेहद खराब लगते हैं और आपका कॉन्फिडेंस भी कम करते हैं।

Advertisment

खासकर जब ये निशान चहरे, हाथ, या गर्दन पर हों तो इन्हें छुपाना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसे में जानिए कुछ घरेलू उपाय (How to remove burn marks) जिनसे आप इन दागों को बिना किसी साइड इफेक्ट के धीरे-धीरे हल्का कर सकते हैं।

शहद (Honey) 

publive-image

शहद एक नेचुरल मॉइस्चराइजर है। शरीर पर इसके इस्तेमाल से स्किन सोफ्ट होती है और जलने निशान धीरे-धीले हल्का हो जाता है। शहद के एंटीबैक्टीरियल गुण स्किन रिपेयरिंग में मदद करते हैं। यदि आप शहद का रेगुलर इस्तेमाल करते हैं तो आपका निशान हल्का हो जाएगा।

एलोवेरा जेल (Aloe vera gel)

publive-image

एलोवेरा जेल ठंडक करता है और जली हुई स्किन को जल्दी रिपेयर करता है। फ्रैश एलोवेरा जेल दाग पर लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके साथ ही आप इसमें नारियल का तेल भी मिला सकते हैं, इससे दाग और जल्दी हल्का होगा।

Advertisment

अंडा (Egg white)

publive-image

अंडे की सफेदी (Egg white) में अमीनो एसिड होता है, जो स्किन टाइट करता है और दाग को हल्का करता है। Egg white को फेंटकर सीधे निशान पर लगाएं और इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें, फिस इसे पानी से धो लें।

यह भी पढ़ें-Kitchen Cleaning Hacks: इन 5 आसान घरेलू टिप्स से चमचमा जाएगी आपकी किचन, भाग जाएंगे चिपचिपे दाग

नारियल का तेल (Coconut oil)

publive-image

नारियल के तेल में विटामिन ई (vitamin E) और फैटी ऐसिड (Fatty Acids) पाया जाता है, जो स्किन को न्यूट्रिशन देता है। यदि आप नारियल के तेल को हल्का गर्म करके दाग पर लगाते हैं तो आपका निशान जल्द हल्का हो जाएगा। आप इसे दिन में 2 बार लगा सकते हैं। इसके साथ ही आप इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं।

Advertisment

नींबू का रस  (Lemon juice)

publive-image

नींबू में ब्लीचिंग प्रॉपर्टी होती हैं, जो स्किन डेड स्किन को हटाकर नए सेल्स को एक्टिव करती है। नींबू के रस को रूई से दाग पर लगाएं, इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें, इसके बाद इसे धो लें। ध्यान रखें इसे लगाने के बाद धूप में न जाएं।

लैवेंडर ऑयल (Lavender oil)

publive-image

लवैंडर में इनफेक्शन से लड़ने वाली प्रापर्टी (Infection-fighting properties) होती हैं, जो स्किन हीलिंग प्रोसेस को तेज करता है। इसे नारियल के तेल में मिलाकर निशान पर लगाएं। आप चाहें तो इसमें ऑलिव ऑयल भी मिला सकते हैं। इससे आपका दाग हल्का होगा।

टी ट्री ऑयल (Tea tree oil)

publive-image

टी ट्री ऑयल को दाग पर लगाने से सूजन और रेडनेस कम हो जाएगी। ये बैक्टीरिया से भी लड़ता है और इन्फेक्शन का खतरा कम करता है। आप इसे नारियल के तेल में मिला कर लगा सकते है। इसे दिन में एक या दो बार लगाएं।

Advertisment

मेडिकल-ग्रेड शहद (Medical-grade honey)

publive-image

यदि जली हुई जगह पर इन्फेक्शन हो गया है, तो मेडिकल ग्रेड शहद को लगाने से आपको आराम मिलेगा। यह स्किन को साफ रखने के साथ इन्फेक्शन को दूर करेगा

टमाटर का रस (Tomato Juice)

publive-image

टमाटर में मौजूद लाइकोपीन (Lycopene) स्किन को नेचुरली रिपेयर करने में मदद करता है। टमाटर का रस जलने के निशान पर लगाने से स्किन टोन समान होती है और दाग हल्का होने लगता है। आप रोजाना दिन में 1-2 बार टमाटर के रस को कॉटन की मदद से निशान पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। इससे स्किन फ्रेश और ग्लोइंग भी बनेगी।

ओटमील स्क्रब (Oatmeal Scrub)

publive-image

ओटमील स्किन को एक्सफोलिएट करता है और डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है। इसके लिए आप 1 चम्मच ओटमील में शहद और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे निशान पर हल्के हाथों से 2-3 मिनट तक स्क्रब करें, फिर धो लें। यह उपाय सप्ताह में 2-3 बार करें। इससे पुराने जलने के दाग भी धीरे-धीरे हल्के पड़ने लगते हैं।

हल्दी और दूध का लेप (Turmeric and Milk Paste)

publive-image

हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। वहीं दूध स्किन को मॉइस्चराइज करता है और स्किन टोन सुधारता है। आधा चम्मच हल्दी में 1 चम्मच कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे निशान पर लगाएं। 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। इस उपाय को रोजाना करने से निशान धीरे-धीरे गायब होने लगते हैं।

आलू का रस (Potato Juice)

publive-image

आलू में एंजाइम्स होते हैं जो स्किन को ब्लीच करते हैं और दाग-धब्बों को हल्का करते हैं। एक आलू को कद्दूकस करें और उसका रस निकालें। इस रस को रुई की मदद से प्रभावित हिस्से पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें। ये उपाय दिन में एक बार अपनाएं।

गुलाबजल और ग्लिसरीन (Rose Water & Glycerin)

publive-image

गुलाबजल स्किन को ठंडक देता है और ग्लिसरीन स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज करता है। दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर दाग पर लगाएं और रातभर छोड़ दें। सुबह गुनगुने पानी से धो लें। यह स्किन को सॉफ्ट बनाता है और दागों को कम करने में मदद करता है।

विटामिन E कैप्सूल (Vitamin E Capsules)

publive-image

विटामिन E स्किन की मरम्मत के लिए जरूरी पोषक तत्व है। विटामिन E कैप्सूल को काटकर उसका तेल सीधे जलने के निशान पर लगाएं। रातभर इसे छोड़ दें और सुबह हल्के गुनगुने पानी से धो लें। कुछ ही हफ्तों में आपको फर्क नजर आने लगेगा।

नोट: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ले लें।

यह भी पढ़ें- Ant Repellent Hacks: बारिश के मौसम में घर में चींटियां बढ़ गई हैं? अपनाएं ये घरेलू-असरदार नुस्खे

hindi news home remedies घरेलू उपाय gharelu upay Jalne Ke Daag kaise hataye burn marks remove burn marks burn scar treatment जलने के दाग स्किन के दाग जले के निशान दाग कैसे हटाएं त्वचा की देखभाल देसी नुस्खे स्किन के लिए घरेलू उपाय How to remove burn marks
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें