CG Congress Jail Bharo Movement: भिलाई में युवा कांग्रेस ने कोतवाली थाने का किया घेराव, पुलिस-कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी

CG Congress Jail Bharo Movement: देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में आज युवा कांग्रेस का जेल भरो आंदोलन

CG Congress Jail Bharo Movement

CG Congress Jail Bharo Movement: छत्‍तीसगढ़ में बलौदाबाजार हिंसा भड़काने के आरोप जेल में बंद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेस आक्रोशित है। प्रदेश में लगातार कांग्रेस आंदोलन कर रही है।

जहां कल प्रदेश स्‍तर और जिला स्‍तर पर कांग्रेस ने देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया। वहीं आज 25 अगस्‍त को छत्‍तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने इस गिरफ्तारी का विरोध जताया है। आज युवा कांग्रेस जेल भरो आंदोलन कर रही है।

150 से अधिक युवाओं ने दी गिरफ्तारी

छत्‍तीसगढ़ के भिलाई में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाने में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। यहां युवा कांग्रेस ने भिलाई कोतवाली थाने में प्रदर्शन गिरफ्तारी देने पहुंचे। यहां सैकड़ों की संख्‍या में कार्यकर्ता शामिल हुए। युवाओं का कहना था कि बलौदा बाजार हिंसा में देवेंद्र यादव निर्दोष हैं। इस दौरान 150 से अधिक युवाओं ने गिरफ्तारी दी है। इस दौरान युवा कांग्रेस और पुलिस के बीच झूमाझटकी भी हुई।

छत्‍तीसगढ़ में अलर्ट मोड पर पुलिस

देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद सियासत तेज हो गई है। वहीं कांग्रेस इसको लेकर लगातार प्रदर्शन कर रही है। प्रदेश में युवा कांग्रेस का जेल भरो आंदोलन (CG Congress Jail Bharo Movement) को लेकर राज्‍य की पुलिस ने भी बड़ी तैयारी की है। वहीं प्रदेश में पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा है।

पुलिस-कार्यकर्ताओं में हो सकती है झूमाझटकी

छत्‍तीसगढ़ युवा कांग्रेस का जेल भरो आंदोलन (CG Congress Jail Bharo Movement) आज दोपहर 2 बजे से होगा। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा इसमें शामिल होंगे। इस दौरान गांधी मैदान से केंद्रीय जेल तक रैली निकाली जाएगी। जहां जेल भरो आंदोलन के दौरान पुलिस और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी हो सकती है। इसके बाद भी यदि कार्यकर्ता नहीं माने तो लाठी चार्ज और वाटर कैनन से भीड़ को तितर वितर करने का प्रयास किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें: Bilaspur High Court Action: हाईकोर्ट ने कोरबा के सिटी मजिस्‍ट्रेट पर लगाया 25 हजार का जुर्माना, सामने आई ये बड़ी वजह

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article