Breaking News:जेल प्रशासन की बड़ी लापरवाही, समय पर अस्पताल न पहुंचाने पर कैदी की मौत

जेल प्रशासन की बड़ी लापरवाही, समय पर अस्पताल न पहुंचाने पर कैदी की मौत Jail administration's increased negligence, prisoner dies for not reaching hospital on time

Breaking News:जेल प्रशासन की बड़ी लापरवाही, समय पर अस्पताल न पहुंचाने पर कैदी की मौत

सिवनी ब्रेकिंग। मध्यप्रदेश के सिवनी से जेल प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां समय पर उपचार न मिलने से कैदी की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक कैदी लंबे समय से जेल में बंद था। वहीं बुधवार रात उसे अस्थमा का अटैक आया, कैदी करीब एक घंटे तक अस्पताल में तड़पता रहा लेकिन प्रशासन की तरफ से उसे समय पर अस्पताल नही पहुंचाया गया। जिसके चलते कैदी गेंदलाल की मौके पर ही मौत हो गई।

कैदियों ने शुरू की भूख हड़ताल

वहीं घटना की सूचना मिलते ही  सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन भी थाने पहुंचे और तत्काल जांच के आदेश दिए। बताया जा रहा है कि जेल प्रशासन की इस लापरवाही के बाद जेल के सारे कैदी आक्रोश में है। कैदियों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है साथ ही जेल अधीक्षक को हटाए जाने की मांग भी की है। हालांकि जेल प्रशासन अभी भी अपनी गलती मानने से साफ इंकार कर रहा है। उनका कहना है कैदी जब से जेल में आया था तब से ही अस्थमा से पीड़ित था और उसका समय-समय पर इलाज भी जेल प्रशासन द्वारा ही करवाया जाता था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article