Jagdanand Singh Out: अब आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष नहीं होगें जगदानंद सिंह ! जानें क्यों हुआ बड़ा बदलाव

Jagdanand Singh Out: अब आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष नहीं होगें जगदानंद सिंह ! जानें क्यों हुआ बड़ा बदलाव

पटना।  Jagdanand Singh Out: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर आरजेडी (RJD) के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह (Jagdanand Singh) को अपने पद से हटा दिया गया है जिसके बाद अब नए अध्यक्ष के तौर पर अब्दुल बारी सिद्दीकी (Abdul Bari Siddiqui) को कमान सौंपी गई है।

जानें क्यों लिया फैसला

आपको बताते चलें कि, आरजेडी (RJD) के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह (Jagdanand Singh) का पार्टी से अलगाव कई दिनों से चल रहा है। जिसमें दो अक्टूबर को जगदानंद सिंह प्रदेश कार्यालय आए थे और उसी दिन मीडिया के सामने बयान दिया था। जिसमें कहा था कि, जो किसानों के हित की बात करता है उसे त्याग करना पड़ता है. इसके बाद जगदानंद सिंह कभी पार्टी कार्यालय में नजर नहीं आए। बता दें कि, उनके बेटे सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) ने भी इस्तीफा दिया है।

पार्टी में बदलाव होने की खबर

आपको बताते चलें कि, चर्चा है वह सही है. 24 नवंबर से पहले नए प्रदेश अध्यक्ष का एलान हो जाएगा। बताया जा रहा है कि, जगदानंद सिंह ने लालू प्रसाद यादव से दिल्ली में मुलाकात भी की थी. जगदानंद ने बीमारी का हवाला देते हुए लालू प्रसाद यादव से कहा था कि अब वे पार्टी की बागडोर नहीं संभाल सकते। जिसके बाद शायद फैसला लिया गया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article