Chhattisgarh News: चंद्रयान-3 की सफलता के लिए जगदलपुर के बालाजी मंदिर में हुई विशेष पूजा

चंद्रयान की सफलता के लिए बालाजी मंदिर में विशेष प्रार्थना की गई । मंदिर में 3 दिन का पवित्रोत्सव चल रहा है।

Chhattisgarh News: चंद्रयान-3 की सफलता के लिए जगदलपुर के बालाजी मंदिर में हुई विशेष पूजा

जगदलपुर। चंद्रयान की सफलता के लिए बालाजी मंदिर में विशेष प्रार्थना की गई । मंदिर में 3 दिन का पवित्रोत्सव चल रहा है। आंध्र समाज व्दारा निर्मित इस मंदिर के प्रति बस्तर के लोगों में काफी श्रध्दा है। संध्या काल में चंद्रयान की सफलता के लिए भगवान बालाजी से विशेष प्रार्थना की गई।

बालाजी मंदिर में मंदिर हुई पूजा

धरमपुरा मार्ग पर स्थित बालाजी मंदिर में मंदिर कमेटी और आंध्र समाज के सदस्यों द्वारा विद्वान पंडितों के सानिध्य में हवन-पूजन किया गया। हाथ में तिरंगा लेकर भक्तगण जयघोष करते रहे और पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण किया गया। इस दौरान गोविन्दा- गोविन्दा, भारत माता की जय के नारे लगते रहे। भक्तों की उपस्थिति में पंडितों ने वैज्ञानिको की मेहनत और चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए भगवान बालाजी से प्रार्थना की।

सुदर्शन यज्ञ का हुआ आयोजन

मुख्य अर्चक अंपोलू अन्नत श्रीनिवास ने बताया कि चंद्रयान 3 की सफलता के मार्ग में आने वाली बाधाओं से छुटकारा पाने के लिए सुदर्शन यज्ञ किया जा रहा है। सुदर्शन होम का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि यह समृद्धि प्राप्ति और स्वस्थ जीवन का मार्ग प्रशस्त करता है। यह हानिकारक और जहरीली ऊर्जाओं से शुद्धिकरण में भी मदद करता है। सुदर्शन यज्ञ अनुष्ठान से शत्रुओं पर विजय मिलती है और अदृश्य कष्टों से मुक्ति मिलती है।

कल भी होंगे आयोजन

इसके अलाव कल 23 अगस्त को पवित्रोत्सव के तीसरे और आखिरी दिन सुबह 6 बजे से ही पूजन कार्यक्रम प्रारंभ हो जाएगा। सुबह 10 बजे महा कुंभाभिषेक किया जाएगा। इस विधान के तहत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भक्तगण मंदिर के शिखर पर जाकर रजत और कांस्य कलशों में भरे दिव्य द्रव्य से अभिषेक करेंगे। महा कुंभाभिषेक के बाद दोपहर 12 बजे से महाभंडारा का आयोजन है।

ये भी पढ़ें:

Mangal Gochar 2023: मंगल ने बदली चाल, 20 दिन में ये राशियां होंगी मालामाल

CAT Exam 2023: 26 नवंबर को होगा कैट परीक्षा का आयोजन, जानें कब जारी होगें परिणाम

Porsche: पॉर्शे को भरोसा, 2030 तक उसकी कुल बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों का हिस्सा 80 प्रतिशत होगा

Chanakya Niti: ऐसे घरों में कभी नहीं टिकती हैं लक्ष्मी, हमेशा बनी रहती है अशांति

MP Damoh News: बीएसपी विधायक रामबाई को कोर्ट ने सुनाई सजा, इस मामले में चल रहा था केस 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article