/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/corona-n.jpg)
जगदलपुर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण Jagdalpur Corona Test News के नियंत्रण के लिए राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा मुख्य परिवहन केंद्रों में यात्रियों का कोरोना जांच करवाया जा रहा है। उन केंद्रो में कोरोना टेस्टिंग की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए कलेक्टर रजत बंसल, पुलिस अधीक्षक दीपक झा और सीईओ जिला पंचायत इंद्रजीत चन्द्रवाल मंगलवार को जगदलपुर रेल्वे स्टेशन पहुंचे।
कलेक्टर बंसल ने कोरोना जांच दल को सभी यात्रियों की कोरोना टेस्ट करने के निर्देश दिए। कोरोना टेस्ट में कोई व्यक्ति का पॉजिटिव आता है तो उसके लिए एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने रेलवे स्टेशन प्रभारी और नगर निगम आयुक्त को स्टेशन परिसर का नियमित तौर पर सेनेटाईजेशन करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान सहायक कलेक्टर सुरुचि सिंह, नगर निगम आयुक्त प्रेम पटेल, रेलवे स्टेशन प्रभारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us