Jagarnath Mahato Passed Away: नहीं रहे झारखंड के शिक्षा मंत्री महतो ! झारखंड के राजनीति में शोक की लहर

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो (Jagarnath Mahato) का चेन्नई में निधन हो गया है। जिसकी जानकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट के जरिए दी है।

Jagarnath Mahato Passed Away: नहीं रहे झारखंड के शिक्षा मंत्री महतो ! झारखंड के राजनीति में शोक की लहर

झारखंड।  Jagarnath Mahato Passed Away इस वक्त की बड़ी दुखद खबर झारखंड से सामने आ रही है जहां पर शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो (Jagarnath Mahato) का चेन्नई में निधन हो गया है। जिसकी जानकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट के जरिए दी है वहीं पर परिवार को इस दु:ख को सहन करने की बात कही है। बताया जा रहा है कि, हाल ही में उनकी तबीयत बजट सत्र के दौरान दौरान बिगड़ गई थी।

चेन्नई में इलाज के दौरान तोड़ा दम

आपको बताते चलें कि, यहां पर . 14 मार्च को विधानसभा के बजट सत्र के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. जिस कारण उन्हें रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर ज्यादा तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हे एयरलिफ्ट कर चेन्नई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर डॉक्टर की निगरानी में इलाज होने के बाद आज गुरूवार को अंतिम सांस ली है।

सीएम सोरेन ने किया ट्वीट

यहां पर इस दुखद खबर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि, 'हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे! आज झारखंड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया. चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया. परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे.'

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article