Prasad: तिरुपति बालाजी के प्रसाद में जानवरों की चर्बी के आरोप पर YSRCP का पलटवार, कहा- सीएम नायडू का आरोप दुर्भावनापूर्ण

Tirupati Temple Prasad: आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू ने अपने बयान से विश्व प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर के प्रसाद को सवालों के घेरे में खड़ा

Tirupati Temple Prasad

Jagan Mohan Reddy government Chandrababu Naidu raised questions about Prasad dividing the world famous Tirupati temple Hindi news

Tirupati Temple Prasad: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के एक बयान ने विश्व प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर (Tirupati Temple Prasad) में बटने वाले प्रसाद को सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया है। उनके इस बयान ने सियासी पारा भी बढ़ा दिया है। दरअसल मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने पूर्व की जगन मोहन रेड्डी सरकार (YSRCP) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। टीडीपी चीफ ने कहा कि पहले की सरकार में तिरुपति मंदिर के प्रसाद (Tirupati Temple Prasad) में जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल किया करती थी। उनके इस आरोप के बाद से ही प्रदेश की सियासी आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

https://twitter.com/rightarmleftist/status/1836457725527757286

एनडीए विधायक दल की एक बैठक को संबोधित करते हुए सीएम चंद्रबाबू नायडू (Tirupati Temple Prasad) ने कहा कि YSRCP सरकार ने विश्व प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर में लड्डू बनाने में काफी घटिया सामग्री का उपयोग करती थी। शुद्ध घी के स्थान पर वह जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल करती थी। अब मेरी सरकार में शुद्ध घी का इस्तेमाल प्रसाद बनाने में किया जा रहा है। हालांकि, नायडू के इस आरोप को YSRCP सरकार ने सिरे से खारिज कर दिया है और इसको लेकर सीएम नायडू पर हमला बोला है।

नायडू ने हिंदुओं की आस्था पर पहुंचाया ठेस- YSRCP

YSRCP के वरिष्ठ नेता और टीटीडी के पूर्व अध्यक्ष वाईवी सुब्बा रेड्डी ने नायडू के आरोप को दुर्भावनापूर्ण बताया। सुब्बा रेड्डी ने कहा कि चीफ राजनीतिक लाभ के लिए किसी भी हद को पार कर सकते हैं। चंद्रबाबू ने दिव्य मंदिर तिरुमाला (Tirupati Temple Prasad) की पवित्रका और सैकड़ों करोड़ों हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाई है, यह करके उन्होंने बहुत बड़ा पाप किया है।

https://twitter.com/YSRCParty/status/1836458823231353272

सुब्बा रेड्डी ने आगे कहा कि तिरुपति मंदिर के प्रसाद पर उन्होंने बेहद खराब टिप्पणियां की हैं। मनुष्य जन्म में जन्मा कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की टिप्पणी को नहीं कर सकता है और ऐसे आरोप नहीं लगाता है। उनके इस आरोप से साफ साबित होता है कि वह राजनीति के फायदे के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

भक्तों की भावनाओं का नहीं किया सम्मान

वहीं, दूसरी तरफ आंध्र प्रदेश के आईटी मंत्री नारा लोकेश ने जगन मोहन रेड्डी प्रशासन पर निशाना साधते हुए एक्स पर लिखा कि तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर हमारा सबसे पवित्र मंदिर है। मैं यह जानकार स्तब्ध हूं कि YSRCP जगन मोहन रेड्डी प्रशासन ने तिरुपति प्रसाद में घी के स्थान पर जानवरों की चर्बी का उपयोग किया जाता है।

https://twitter.com/naralokesh/status/1836428428989304932

लोकेश ने आरोप लगाए हैं कि YSRCP करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं का सम्मान नहीं कर सकी। तिरुपति के वेंकटेश्वर मंदिर में तिरुपति लड्डू चढ़ाया जाता है। मंदिर संचालन तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) करता है।

ये भी पढ़ें- Lebanon Blast: पेजर के बाद लेबनान में वॉकी-टॉकी धमाका, बैटरी निकालकर फेंकने लगे हिजबुल्लाह के लोग; देश में दहशत का माहौल

ये भी पढ़ें- Tirupati Balaji Prasad Controversy: तिरुमाला प्रसाद में मिलाई जानवरों की चर्बी, आंध्र CM नायडू का जगन सरकार पर आरोप

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article