Jadeja and Ashwin: जडेजा और अश्विन की जोड़ी ने रचा इतिहास, लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट्स

Jadeja And Ashwin: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर्स रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ने बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। वैसे तो इन दोनों...

Jadeja and Ashwin: जडेजा और अश्विन की जोड़ी ने रचा इतिहास, लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट्स

Jadeja And Ashwin: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर्स रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ने बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। वैसे तो इन दोनों खिलाड़ियों की जोड़ी पिछले कई सालों से भारत को स्पिन गेंदबाजी में एक मजबूत सहयोग प्रदान कर रही है, लेकिन आज चल रहे भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के तीसरे दिन इन दोनों ने मिलकर अपने नाम एक इतिहास लिखा।

   जोड़ी ने मिलकर लिए 505विकेट्स

रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन की जोड़ी ने मिलकर 505 से ज़्यादा टेस्ट विकेट्स अपने नाम कर लिए हैं। ये किसी भी इंडियन बॉलिंग जोड़ी के हिस्से आए सबसे ज़्यादा टेस्ट विकेट है। इससे पहले अनिल कुंबले और हरभजन सिंह के नाम 501 टेस्ट विकेट्स दर्ज थे।

हैदराबाद टेस्ट में इंग्लैंड के ख़िलाफ जडेजा और अश्विन ने ये पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारतीय पिचों पर कोई भी विरोधी टीम इन दोनों का जवाब आज तक नहीं ढूंढ पाई है। इस बीच दोनों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों कॉमेडी करते नज़र आ रहे हैं।

   भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट

फिलहाल भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे टेस्ट के तीसरे दिन का अंत होने वाला है। इस बीच इंग्लैंड, भारत सए 91 रनों से आगे है। क्रीस पर ओली पोप 126 रनों पर नाबाद खेल रहे हैं। उनका साथ देने उतरे हैं अहमद, जो 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।

भारत की ओर से बुमराह और अश्विन ने 2-2 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके साथ अक्षर पटेल और जडेजा ने 1-1 विकेट लिए हैं। सिराज को फिलहाल कोई सफलता नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article