Jabalpur Woman Demonstration Arrest News : महिला को मारा, बाल खींचे, गिरफ्तार किया, यह थी वजह

जबलपुर। Jabalpur Woman Demonstration Arrest News : मध्य प्रदेश की संस्कारधानी कहे जाने वाले जबलपुर में शुक्रवार को महिलाओं को मारते-पीटते हुए गिरफ्तार कर लिया। महिलाओं का कसूर यह था कि वे शराब दुकान के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थीं। इन महिलाओं में से पुलिस ने एक महिला को मारा, बाल खींचे और फिर गिरफ्तार किया। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Jabalpur Woman Demonstration Arrest News : महिला को मारा, बाल खींचे, गिरफ्तार किया, यह थी वजह

जबलपुर। Jabalpur Woman Demonstration Arrest News : मध्य प्रदेश की संस्कारधानी कहे जाने वाले जबलपुर में शुक्रवार को महिलाओं को मारते-पीटते हुए गिरफ्तार कर लिया। महिलाओं का कसूर यह था कि वे शराब दुकान के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थीं। इन महिलाओं में से पुलिस ने एक महिला को मारा, बाल खींचे और फिर गिरफ्तार किया। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें-Morena Police News : सीएम ने मुरैना एसपी आशुतोष बागरी को हटाया, आदेश जारी

शराब दुकान बंद करने महिलाओं का प्रदर्शन

जानकारी के मुताबिक यह महिलाएं जबलपुर के चेरीताल इलाके में बस्ती से लगी शराब दुकान को बंद किए जाने के लिए प्रदर्शन कर रही थीं। शराब दुकान का विरोध कर रही इन महिलाओं पर पुलिस ने सख्ती बरती। लेकिन जब शराब दुकान बंद कराने के लिए प्रदर्शन कर रही महिलाएं पीछे नहीं हटीं तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें- MP General Holiday News : महाराणा प्रताप जयंती पर मध्य प्रदेश में सामान्य अवकाश घोषित

बात दें कि जबलपुर में दमोह नाका के चेरीताल इलाके में बस्ती से लगी शराब दुकान के लिए बंद करवाने के लिए यह महिलाएं प्रदर्शन कर रही थीं। पहले तो पुलिस ने महिलाओं को उठाने के लिए बल प्रयोग किया, फिर लाठीचार्ज कर महिलाओं को हिरासत में ले लिया। जानकारी लगने पर मौके पर पहुंचे महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ आंदोलन किए जाने की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें-MP mayor president and councilors salary hike : महापौर, अध्यक्ष और पार्षदों का पारिश्रमिक और भत्ता बढ़ा, आदेश जारी

Jabalpur-Woman-Arrest-News-Police-beat-Demonstration

महिलाओं ने खुद शराब दुकान बंद करने का प्रयास किया

बता दें कि जबलपुर के कोतवाली थाना अंतर्गत चेरीताल इलाके में स्थित शराब दुकान को हटाने के लिए बीते चार-पांच दिनों से जमकर बवाल हो रहा है। चेरीताल बस्ती की महिलाएं शुक्रवार को भी दुकान हटाने के लिए विरोध कर रही थीं। महिलाओं ने खुद ही शराब दुकान बंद करने का प्रयास किया, जिसके बाद शराब दुकान के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दे दी।

यह भी पढ़ें-kuno cheetah Illu Dog : अब इलू करेगा कुनो के चीतों की सुरक्षा, पार्क प्रबंधन ने दी पोचिंग-ट्रैकिंग की जिम्मेदारी

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित महिलाएं पुलिस से ही उलझ पड़ी, जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए महिलाओं को वहां से हटाने का प्रयास किया। पुलिस और प्रदर्शनकारी महिलाओं के बीच हुए विवाद के दौरान कुछ महिलाएं घायल हो गई, जिससे हंगामा खड़ा हो गया।

यह भी पढ़ें-Raipur School New Time : गर्मी बढ़ने से बदला रायपुर के स्कूलों का समय, अब इतने बजे लगेंगे

महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू पहुंचे

इस विवाद की जानकारी मिलते ही महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं कोतवाली संभाग के सीएसपी प्रभात शुक्ला मौके पर पहुंचे, जिन्होंने लोगों को समझाइश दी और उन्हें शांत कराया पीड़ित महिलाओं ने महापौर को पूरी जानकारी दी। महापौर ने महिलाओं पर पुलिस द्वारा किए गए बल प्रयोग के खिलाफ आंदोलन करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही शराब दुकान को रहवासी बस्ती से दूर करवाने के लिए प्रशासन से बात करने की आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें- Korba King Cobra : किंग कोबरा को फन फैलाए देखे ग्रामीणों ने लगा दी दौड़, फिर हुआ यह

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article