Jabalpur Isaf Bank Robbery: जबलपुर के इसाफ बैंक से 14 करोड़ का सोना और 5 लाख रुपये लूटने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

Jabalpur Isaf Bank Robbery: जबलपुर के इसाफ बैंक को लूटने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। आरोपी 14 करोड़ का सोना और 5 लाख रुपये लूटकर फरार हुए थे।

Jabalpur Isaf Bank Robbery Gold worth Rs 14 crore 4 accused arrested hindi news

हाइलाइट्स

  • इसाफ बैंक लूटने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
  • दमोह से गिरफ्तार हुए आरोपी
  • इसाफ बैंक से लूटा था 14 करोड़ का सोना

Jabalpur Isaf Bank Robbery: जबलपुर के इसाफ बैंक से 14 करोड़ का सोना और 5 लाख रुपये लूटने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दमोह से आरोपियों को पकड़ा गया है। पुलिस का कहना है कि अभी कुछ आरोपी गिरफ्तार होने बाकी हैं। इसके साथ ही गोल्ड की रिकवरी भी बाकी है। आरोपियों पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

https://twitter.com/BansalNews_/status/1957089140530413784

ये आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने रहीस, हेमराज, विकास चक्रवर्ती और सोनू बर्मन को गिरफ्तार किया है। रहीस और हेमराज उड़ना पाटन के रहने वाले हैं। वहीं विकास दमोह में रहता है। सोनू बर्मन इंद्राना में रहता है।

एक हफ्ते की थी रेकी

आरोपियों ने बैंक में लूट का प्लान बनाया। एक हफ्ते तक रेकी की और फिर हथियार लेकर इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में घुसे। आरोपियों ने बंदूक की नोक पर 20 मिनट में साढ़े 14 करोड़ रुपये का सोना और 5 लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद फरार हो गए थे।

[caption id="attachment_879072" align="alignnone" width="960"]jabalpur bank loot cctv CCTV में कैद हुई थी बैंक लूटने की वारदात[/caption]

जमानत पर जेल से बाहर आया था रहीस सिंह

एक आरोपी रसीह सिंह कुछ महीने पहले ही उड़ीसा की जेल से जमानत पर जबलपुर आया था। पुलिस को शक न हो इसलिए उसने बिहार के कुछ बदमाशों को लूट में शामिल किया था। पाटन के साथी हेमराज उर्फ बब्लू के अलावा विकास और सोनू को भी शामिल किया।

ये थी प्लानिंग

मालूम चला है कि रहीस ने सारा सोना बिहार के रहने वाले अपने साथियों को दे दिया है। वहीं करीब डेढ़ लाख रुपए अपने पास रखे थे। आरोपियों का प्लान था कि सोना लेकर कुछ लोग बिहार में छुपे रहेंगे। फिर वे मौका पाकर बिहार जाएंगे और बंटवारा कर लेंगे।

ये खबर भी पढ़ें:कृषि मंत्री शिवराज ने अपने खेत में लगाई शिमला मिर्च, कहा- 45 दिन में मिर्च लगने लगेगी.!

जल्द पकड़े जाएंगे बाकी आरोपी

ASP सूर्यकांत शर्मा ने बैंक लूटने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि CCTV से पता चला है कि सभी आरोपी इंद्राना कस्बे में एक किराये का मकान लेकर एक हफ्ते से रह रहे थे। वे बैंक लूटने के बाद दमोह भाग गए थे। 4 आरोपियों को पकड़ है, बाकी भी जल्द ही गिरफ्तार किए जाएंगे।

11 अगस्त को लूटा था बैंक

आरोपी 11 अगस्त को सुबह 9 बजे 2 बाइक पर सवार होकर इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक पहुंचे थे। कट्टे की नोक पर उन्होंने 14 किलो 875 ग्राम सोना और 5 लाख 8 हजार रुपये लूटे थे।

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

भोपाल में कुत्ते-बिल्ली भी डोनेट कर सकेंगे ब्लड, अक्टूबर से शुरू होगी सेवा, जानें क्या पूरी प्रोसेस ?

Animal Blood Bank Bhopal: मध्यप्रदेश के कुत्ते और बिल्ली प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है। ब्लड के अभाव में उन्हें अपनी जान गंवाना नहीं पड़ेगी। इमरजेंसी में जानवरों का ब्लड ट्रांसफ्यूजन हो सकेगा। क्योंकि अब कुत्ते और बिल्लियों का भी ब्लड डोनेशन होगा। अक्टूबर से यह सेवा शुरू होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article