Jabalpur Friday Holiday: जबलपुर के अंजुमन इस्लामिया स्कूल का नया आदेश, जुमे की छुट्टी, रविवार को लगेगी कक्षाएं

Jabalpur Anjuman Islamiya School Order Friday Holiday: मध्यप्रदेश में जबलपुर शहर के अंजुमन इस्लामिया स्कूल ने एक नया और चौंकाने वाला शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया है।

Jabalpur Anjuman Islamiya School Order Friday Holiday

Jabalpur Anjuman Islamiya School Order Friday Holiday

हाइलाइट्स

  • अप्रैल 2025 को जारी किया था फरमान
  • विरोध के बाद कमेटी ने वापस लिया आदेश
  • जांच के लिए अधिकारी पहुंचे कमेटी कार्यालय

Jabalpur Anjuman Islamiya School Order Friday Holiday: मध्यप्रदेश में जबलपुर शहर के अंजुमन इस्लामिया इंग्लिश मीडियम स्कूल ने एक नया और चौंकाने वाला शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया है। स्कूल प्रबंधन ने फैसला किया है कि अब शुक्रवार (जुमे) के दिन स्कूल में छुट्टी रहेगी और इसके बदले रविवार को नियमित कक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

स्कूल प्रबंधन ने यह सूचना पेरेंट्स तक पहुंचाने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप का सहारा लिया है। पेरेंट्स को भेजे गए मैसेज में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि स्कूल अब शुक्रवार को बंद रहेगा और रविवार को खुलेगा। यह संदेश प्रिंसिपल के हवाले से भेजा गया है।

सरकारी परंपराओं से अलग अवकाश

स्कूल के इस फैसले ने शहर में चर्चा छेड़ दी है, क्योंकि यह कदम सामान्य शैक्षणिक और सरकारी अवकाश परंपराओं से अलग है। बता दें कि आमतौर पर, सभी स्कूल और सरकारी कार्यालय रविवार को साप्ताहिक अवकाश रखते हैं। अंजुमन इस्लामिया स्कूल का यह नया फरमान इस सामान्य नियम के विपरीत है।

यह तालिबानी-पाकिस्तानी आदेश है

अंजुमन इस्लामिया स्कूल के इस फैसले पर जबलपुर बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा नगर महामंत्री मुज्जम्मिल अली ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने आदेश को वापस लेकर सरकारी अवकाश यथावत रखने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह आदेश 'तालिवानी पाकिस्तानी आदेश' जैसा है, जो भारत की संवैधानिक और सामान्य परंपराओं के विपरीत है।

अंजुमन कमेटी पर कार्यवाही की मांग

मोर्चा नगर महामंत्री मुज्जम्मिल ने लिखा है कि अंजुमन स्कूल की स्थापना लगभग 117 वर्ष पहले हुई थी। मुज्जम्मिल अली ने संबंधित अधिकारियों से निवेदन किया है कि वे इस पूरे मामले को संज्ञान में लें और स्कूल में पुनः रविवार की छुट्टी बहाल कराएं, जो भारतीय संविधान के तहत स्थापित अवकाश प्रणाली के अनुरूप है। उन्होंने अंजुमन इस्लामिया वक्फ कमेटी पर उचित कार्यवाही की मांग की।

देखें लेटर...

Jabalpur Friday Holiday

ये भी पढ़ें: MP Barvani Bus Accident: बड़वानी में नर्मदा परिक्रमा यात्रियों से भरी बस पलटी, एक महिला की मौत, 30 से ज्यादा घायल

हर किसी को अपने धर्म अनुसार छुट्टी का अधिकार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने स्कूल प्रबंधन के फैसले का खुला समर्थन किया है। कोई भी धर्म या मजहब अपने शैक्षणिक संस्थानों में अपने हिसाब से छुट्टी रख सकता है। संडे (रविवार) की छुट्टी रखना किस संविधान में लिखा है? इस तरह के फैसले पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि शुक्रवार को जुमे की नमाज के लिए छात्र और शिक्षक जाते हैं, इसलिए शुक्रवार को अवकाश देना तार्किक है।

देश संविधान से चलेगा, मौलवी के हिसाब से नहीं

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा द्वारा दिए गए समर्थन पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कांग्रेस ने इसी धर्म प्रेम के कारण पहले देश का बंटवारा करवाया था। उन्होंने जोर देकर कहा, "देश संविधान के हिसाब से चलेगा, न कि किसी धर्म या मजहब के आधार पर कुछ चलेगा। सज्जन सिंह वर्मा खुद मंत्री रहे हैं। उन्हें बताना चाहिए कि स्कूल सरकारी नियम से चलते हैं या मौलवी के हिसाब से?

 हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

MP Weather Update: प्रदेश के 19 जिलों में गरज-चमक के साथ चलेगी तेज हवाएं, बारिश के आसार, गिरा पारा

MP Weather Update

MP Weather Update 31 October 2025: मध्यप्रदेश इस समय एक साथ सक्रिय तीन सिस्टम के प्रभाव में है, जिसके कारण आंधी, बारिश और गरज-चमक जैसी एक्टिविटी देखने को मिल रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने का अनुमान है। इन गतिविधियों ने दिन के अधिकतम तापमान को रिकॉर्ड निचले स्तर पर ला दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article