/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/National-Bansal-News.jpeg)
पणजी, 15 जनवरी (भाषा) ऑस्कर पुरस्कार विजेता इतालवी चलचत्रिकार (सिनेमेटोग्राफर) वित्तोरियो स्तोरारो को गोवा में 16 से 24 जनवरी के बीच आयोजित होने वाले भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) के 51वें संस्करण के दौरान 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से सम्मानित किया जाएगा।
स्तोरारो को ''द कंफॉर्मिस्ट'' (1970), ''लास्ट टैंगो इन पेरिस'' (1972), ''1900'' (1976), ''एपोकैलिप्स नाओ'' (1979), ''रेड्स'' (1981),''द लास्ट एम्पेरर'' (1987), ''डिक ट्रेसी'' (1990), ''कैफे सोसायटी''(2016) और ''वंडर व्हील'' (2017) में उनके काम के लिये जाना जाता है।
स्तोरारो को ''एपोकैलिप्स नाओ'' (1979), ''रेड्स'' (1981) तथा ''द लास्ट एम्पेरर'' (1987) के लिये सर्वश्रेष्ठ चलचित्रकारी के अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
भाषा जोहेब मनीषा
मनीषा
जोहेब
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us