ISSF World Championship: भारतीय निशानेबाजों ने मिश्रित टीम एयर पिस्टल स्पर्धा में जीत गोल्ड मेडल

ISSF World Championship: निशानेबाज ईशा सिंह और शिवा नरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

ISSF World Championship: भारतीय निशानेबाजों ने मिश्रित टीम एयर पिस्टल स्पर्धा में जीत गोल्ड मेडल

ISSF World Championship: निशानेबाज ईशा सिंह और शिवा नरवाल ने शुक्रवार को आईएसएसएफ विश्व चैम्पियनशिप की 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय खेमे को खुश कर दिया।

भारतीय खेमें का प्रदर्शन

इस भारतीय जोड़ी ने स्पर्धा के फाइनल में तुर्की की इलायडा तरहान और यूसुफ डिकेच की जोड़ी को 16-10 से पराजित कर देश के पदकों की संख्या दो कर दी। भारत इस समय एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर लिस्ट में दूसरे स्थान पर चल रहा है जबकि चीन पांच गोल्ड और दो ब्रान्ज़ मेडल जीत कर टॉप पर है।

भारतीयों ने क्वालीफिकेशन दौर में शानदार प्रदर्शन किया जिसमें ईशा ने 290 और नरवाल ने 293 अंक जुटाये। उनका कुल स्कोर 583 रहा जिससे उन्हें क्वालीफिकेशन दौर में टॉप पर रहने में मदद मिली और तुर्की की जोड़ी 581 के कुल स्कोर से दूसरे स्थान पर रही।

चीन और ईरान ने समान 580 अंक जुटाये लेकिन ‘इनर 10’ की बदौलत चीन तीसरे स्थान से फाइनल के लिए क्वालीफाई हुआ पर भारत के राइफल निशानेबाजों ने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में निराशाजनक प्रदर्शन किया और वे क्वालीफिकेशन चरण की बाधा भी पार नहीं कर सके।

खिलाड़ियों का प्रदर्शन

मेहुली घोष (316.0) और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (314.2) की जोड़ी ने कुल 630.2 का स्कोर बनाया और क्वालीफिकेशन दौर में नौवें स्थान पर रहे। वहीं रमिता (313.7) और दिव्यांश सिंह पंवार (314.6) की दूसरी भारतीय जोड़ी कुल 628.3 का स्कोर बनाकर 77 टीमों में 17वें स्थान पर रही।

प्रतियोगिता में टॉप चार टीमें ही फाइनल्स के लिए क्वालीफाई कर सकती हैं।

चीन का प्रदर्शन

चीन के हुआंग युटिंग और शेंग लिहाओ की जोड़ी ने 632.7 अंक से क्वालीफिकेशन में टॉप स्थान हासिल क्वालीफाई किया। चीन की इस जोड़ी ने ईरान को 16-2 से हराकर स्वर्ण पदक जीता जबकि फ्रांस ने इस्राइल को 17-9 से पराजित कर कांस्य पदक हासिल किया। इससे चीन के पांच स्वर्ण पदक हो गये।

महिलाओं की स्कीट स्पर्धा में परिनाज धालीवाल (118), गनेमत सेखों (118) और दर्शा राठौड़ (115) की टीम 351 अंक बनाकर कांस्य पदक जीतने वाली स्लोवाकिया (359) के बाद चौथे स्थान पर रही।

अमेरिका ने इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर खाता खोला जबकि इटली ने रजत पदक हासिल किया।  भारत ने गुरुवार को पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में टीम कांस्य पदक जीता था।

ये भी पढ़ें: 

Viral Video: भीड़ से भरी मेट्रो में लड़की ने किया स्टंट, देखें कैसा रहा लोगों का रिएक्शन

Indore News: मंत्री तुलसीराम सिलावट ने किया आधुनिक बिजली ग्रिड का लोकार्पण, क्षेत्र में बढ़ेगी बिजली सप्लाई

Black Plastic: कैसे कैंसर का कारण बनता है ब्लैक प्लास्टिक? जानिए सेहत को नुकसान पहुंचाने वाले तथ्य के बारे में

Gwalior News: आसमान से तेज रफ्तार से गिरे लोहे के गोले, खेतों में हुए गड्ढे, देखिए तस्वीरें

iPhone 15 सीरीज में मिल सकती है 35W तक की वायर्ड चार्जिंग स्पीड, पढ़ें पूरी खबर

ISSF World Championship, ईशा सिंह, शिवा नरवाल, World Championship, isha singh, shiva narwal

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article