Advertisment

Chandrayaan-3 Mission: इसरो ने चंद्रमा की ताजा तस्वीरें की जारी, जल्द चांद पर पहुंचेगा यान

ISRO ने 70 किलोमीटर की ऊंचाई से चंद्रयान-3 मिशन के ‘लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरे’ (एनपीडीसी) से ली गई चंद्रमा की तस्वीरें की जारी।

author-image
Bansal News
Chandrayaan-3 Mission: इसरो ने चंद्रमा की ताजा तस्वीरें की जारी, जल्द चांद पर पहुंचेगा यान

बेंगलुरु।  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 19 अगस्त को लगभग 70 किलोमीटर की ऊंचाई से चंद्रयान-3 मिशन के ‘लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरे’ (एनपीडीसी) से ली गई चंद्रमा की तस्वीरें मंगलवार को जारी कीं।

Advertisment

इसरो ने दी जानकारी

इसरो ने बताया कि एलपीडीसी से ली गई तस्वीरें यान पर मौजूद चंद्रमा के संदर्भ मानचित्र के साथ मिलान करके इसकी स्थिति (अक्षांश और देशांतर) निर्धारित करने में मिशन के लैंडर मॉड्यूल (एलएम) की सहायता करती हैं।

एलएम के बुधवार को चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने की उम्मीद है।इसरो ने ‘लैंडर हजार्ड डिटेक्शन एंड एवाइडेंस कैमरा’ (एलएचडीएसी) से ली गई चंद्रमा के सुदूर पार्श्व भाग की तस्वीरें सोमवार को जारी की थीं।

Advertisment

14 जुलाई को प्रक्षेपित किया गया था चंद्रयान

अहमदाबाद स्थित ‘अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र’ (एसएसी) द्वारा विकसित यह कैमरा नीचे उतरते समय ऐसे सुरक्षित ‘लैंडिंग’ क्षेत्र का पता लगाने में सहायता करता है, जहां चट्टानें या गहरी खाइयां न हों। एसएसी इसरो का प्रमुख अनुसंधान एवं विकास केंद्र है।

इसरो के अनुसार, चंद्रयान-3 मिशन के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए लैंडर में एलएचडीएसी जैसी कई उन्नत प्रौद्योगिकियां हैं। चंद्रयान-2 की असफलता के बाद चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को प्रक्षेपित किया गया था। चंद्रयान-तीन को चंद्रमा की सतह पर सफलता से उतरने और विचरण करने की क्षमताओं को प्रदर्शित करने के लिए भेजा गया है।

ये भी पढ़ें

Prakash Raj Chandrayaan-3: गलत पोस्ट कर बुरे फंसे एक्टर प्रकाश राज, यूजर्स बोले-आप बहुत नीचे गिर गए

Advertisment

Seema Haider Video: सीमा हैदर ने पीएम मोदी समेत मोहन भागवत को भेजी राखी, शेयर किया वीडियो

Indore MP News: बाल श्रम के उन्मूलन के लिए इंदौर में चलाया जाएगा अभियान, FY 2023-24 में प्रदेश के राजस्व बढ़ोतरी

Mera Bill Mera Adhikar: 1 सितंबर से शुरू होगी ‘मेरा बिल मेरा अधिकार’ योजना, जानें इसके बारे में

Advertisment

Bharat NCAP: सड़क सुरक्षा में सुधार के लिए भारत न्यू कार असेसमेंट कार्यक्रम “भारत एनकैप” का शुभारंभ

Chandrayaan-3 Mission,ISRO landing,Chandrayaan-3 landing track,lunar mission,Chandrayaan-3,ISRO,Chnadrayaan-3 mission"

ISRO Chandrayaan-3 Chandrayaan-3 mission Lunar mission Chandrayaan-3 landing track Chnadrayaan-3 mission" ISRO landing
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें