ISRO IPRC Admit Card 2023 Out: इसरो ने किया विभिन्न पदों के लिए भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

ISRO ने तकनीकी सहायक, तकनीशियन, ड्राफ्ट्समैन और अन्य के विभिन्न पदों के लिए लिखित परीक्षा का IPRC एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

ISRO IPRC Admit Card 2023 Out: इसरो ने किया विभिन्न पदों के लिए भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

ISRO IPRC Admit Card 2023 Out: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने तकनीकी सहायक, तकनीशियन, ड्राफ्ट्समैन और अन्य के विभिन्न पदों के लिए लिखित परीक्षा का IPRC एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट iprc.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इन पदों पर लिए गए हैं आवेदन

ISRO की यह भर्ती परीक्षा 62 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। इसमें तकनीकी सहायक, तकनीशियन, ड्राफ्ट्समैन सहित कई अन्य पद शामिल हैं।

परीक्षार्थियों को परीक्षा के दिन अपने एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी के साथ एक वैध आईडी प्रूफ भी एग्जाम सेंटर पर साथ लेकर जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी परीक्षार्थी को एग्जाम हॉल में जाने नहीं दिया जाएगा।

इस दिन होगा एग्जाम

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की यह ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा 20 सितंबर को देश भर के 14 शहरों में आयोजित होने वाली है।

बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया 27 मार्च को शुरू हुई और 24 अप्रैल, 2023 को समाप्त हुई थी।

ऐसे करें डाउनलोड

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.iprc.gov.in पर जाएं।

अब होमपेज पर करियर टैब पर जाएं।

इसके बाद “विज्ञापन संख्या आईपीआरसी/आरएमटी के तहत एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।

एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड करें।

अंत में एडमिट कार्ड की एक प्रिंटआउट लें।

ये भी पढ़ें:

G20 Summit के चलते दिल्ली में भिखारियों और नशेड़ियों का खास ख्याल रखेगी दिल्ली पुलिस, 3 दिनों तक की जाएगी विशेष खातिरदारी

Chhattisgarh News: CGPSC-2022 का रिजल्ट घोषित, रायगढ़ की सारिका मित्तल बनी टॉपर

Places To Visit In Pachmarhi: पचमढ़ी में घूमने के लिए 6 अद्भुत जगह

Dark Circles Problem: डार्क सर्कल से है परेशान तो अपनाएं यह घरेलू उपाय..

Aaj Ka Panchang: गुरूवार को अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र और हर्षण पर इस समय में काम करना होगा बेहद शुभ, पढ़ें आज का पंचांग

ISRO IPRC Admit Card 2023 Out, ISRO, IPRC Admit Card, इसरो, एडमिट कार्ड जारी,  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article