ISRO Gaganyaan Mission: ISRO के साइंटिस्ट अंतरिक्ष में क्यों भेज रहें हैं मधुमक्खी ,जानें इसकी खास वजह

ISRO Gaganyaan mission fire fly: सभी की निगाहें भारत के गगनयान मिशन पर टिकी हुए खास बात ये है कि भारत का ये पहला स्वदेशी मिशन स्पेस मिशन है।

ISRO Gaganyaan Mission: ISRO के साइंटिस्ट अंतरिक्ष में क्यों भेज रहें  हैं मधुमक्खी ,जानें  इसकी खास वजह

ISRO Gaganyaan Mission: सभी की निगाहें भारत के गगनयान मिशन पर टिकी हुई है।खास बात है कि भारत का  पहला स्वदेशी स्पेस मिशन है। इसलिए यह और भी ज्यादा अहम जाता है।। लेकिन अब इसको लेकर जो खबर आ रही वो आपको हैरान कर देगी। इसरो गगनयान मिशन के पहले 20 मधुमक्खियों  को अंतरिक्ष में भेजने जा रहा है। जो अंतरिक्ष में इंसान के शरीर पर पड़ने वाले प्रभावों को समझने में मदद करेगा। खास तौर पर किडनी स्टोन बनने की प्रक्रिया में।

अंतरिक्षयात्रियों को होती है किडनी स्टोन की समस्या

अंतरिक्ष में कम गुरुत्वाकर्षण (माइक्रोग्रैविटी) के कारण हड्डियों से मिनरल्स कम होने लगते हैं, यूरीन का संतुलन बिगड़ता है और शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है। इससे अंतरिक्षयात्रियों में किडनी स्टोन बनने की संभावना बढ़ जाती है। यह रिसर्च वैज्ञानिकों को इस समस्या को समझने और उसका हल खोजने में मदद करेगी।
ये खबर भी पढ़ें..AI से कभी ना पूछें ये सवाल, हो जाएगी बड़ी मुश्किल !

क्यों चुनी गई मधुमक्खी

इस मिशन के लिए मधुमक्खी चुने जाना का अपना एक कारण है ।दरसल मधुमक्खी का 77% डीएनए इंसानों से मिलता-जुलता है। इसलिए वैज्ञानिकों को उम्मीद है,कि इन मक्खियों पर होने वाले बदलावों से इंसानों पर पड़ने वाले असर को समझा जा सकेगा।

publive-image

इस रिसर्च का क्या फायदा होगा?

अगर यह प्रयोग सफल रहता है, तो इससे अंतरिक्ष यात्रियों की सेहत बेहतर करने में मदद मिलेगी। साथ ही, धरती पर भी किडनी स्टोन से बचाव और इलाज के नए तरीके खोजे जा सकते हैं। ISRO के Gaganyaan मिशन का यह खास प्रयोग भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों के लिए एक बड़ा कदम साबित हो सकता है।

अहम है भारत का गगनयान मिशन

गगनयान मिशन अंतरिक्ष में भारत की बड़ी छलांग है. जिसे ISRO भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन लीड कर रहा हैं . गगनयान भारत को मानव अंतरिक्ष उड़ान क्षमताओं वाले देशों के एक चुनिंदा समूह में शामिल करेगा.

गगनयान मिशन

भारत गगनयान मिशन की घोषणा 2019 में की गई थी,जो की चरणों में पूरा होगा 2026 में इसे लांच किया जा सकता है इससे पहले ये 2022 में किया जाने वाला था लेकिन कोविड के चलते इसे रोक दिया गया था।गगनयान मिशन के तहत, ISRO का उद्देश्य तीन अंतरिक्ष यात्रियों को लगभग सात दिनों के लिए पृथ्वी की निचली कक्षा (लगभग 400 किमी ऊंचाई) में भेजना है। इस मिशन के सफल होने पर, भारत संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस और चीन के बाद अपने स्वयं के संसाधनों से मानव को अंतरिक्ष में भेजने वाला चौथा देश बन जाएगा।

Bijli Bill:गर्मी आने से पहले कर लें ये बेहतरिन जुगाड़! दिनभर चलाएंगे इलेक्‍ट्र‍िक अप्‍लायंस फिर भी नहीं बढ़ेगा ब‍िजली बिल\

Bijli Bill Kam Karne Ka Tarika

गर्मी के मौसम में जब तापमान बढ़ता है, तो घर में बिजली की खपत भी बढ़ जाती है। एसी, कूलर, पंखे, फ्रिज जैसे उपकरण ज्यादा इस्तेमाल होते हैं, जिससे बिजली बिल में भारी बढ़ोतरी हो जाती है।पूरी खबर पढ़ें

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article