Islam: क्या आप जानते हैं मुसलानों में शिया और सुन्नी  में क्या अंतर है?

इस्लाम धर्म सातवीं शताब्दी में अपने अस्तित्व में आया। इस धर्म के संस्थापक हजरत मोहम्मद को माना जाता है। जब हजरत मोहम्मद की मृत्यु हो गई तब

Islam: क्या आप जानते हैं मुसलानों में शिया और सुन्नी  में क्या अंतर है?

Islam Religion:इस्लाम धर्म सातवीं शताब्दी में अपने अस्तित्व में आया। इस धर्म के संस्थापक हजरत मोहम्मद को माना जाता है। जब हजरत मोहम्मद की मृत्यु हो गई तब उनके उत्तराधिकारी को चुनने के लिए विवाद शुरू हो गया। कुछ लोग अली इब्न तालिब को मुहम्मद का अगला पथप्रदर्शक बनाना चाहते थे जबकि कुछ लोगों का मानना था कि अबू बकर को इस्लाम का अगला प्रचारक बनाया जाए।

बस यहीं से विवाद का जन्म हो गया कि मुसलमानों का नेतृत्व कौन करेगा। इसीलिए दोनों में अलग राय, पैगंबर के बाद उनके वारिस पर है, जिस वजह से दोनों ही संप्रदाय में कई मुद्दों पर वैचारिक मतभेद हैं। दोनों ही समुदाय के नमाज के तौर तरीकों से लेकर अजान तक में फर्क है।

सुन्नी समुदाय के लोग हैं ज्यादा-

publive-image

मुस्लिम समुदाय में अधिकतर लोग सुन्नीसमुदाय से हैं। एक आकड़ों के अनुसार पूरी दुनियां में लगभग 80 से 90 प्रतिशत लोग सुन्नी हैं। भारत में सुन्नी समुदाय के लोग ज्यादा पाए जाते हैं। वर्तमान में भारत में करीबन 18 करोड़ मुस्लिम रहते हैं, जिनमे से मुख्यतः सुन्नी हैं। देश में करीबन 16 करोड़ सुन्नी और 2 करोड़ शिया मुस्लिम रहते हैं। शिया मुस्लिम भारत में बड़ी मात्रा में दिल्ली, हैदराबाद और लखनऊ के इलाके में रहते हैं।

सुन्नी समुदाय के लोग मुख्य रूप से इंडोनेशिया, चीन, सऊदी अरब, पाकिस्तान आदि देशों में रहते हैं। शिया मुस्लिम, जो मुस्लिम धर्म के 10-20 फीसदी लोग हैं, मुख्य रूप से इराक, ईरान और बाहरेन में रहते हैं।

दोनों में काफी मतभेद मिलता है-

दोनों समुदाय की मान्यताओं में काफी अंतर देखने को मिलता है। सुन्नी समुदाय के लोग अल्लाह और मोहम्मद दोनों को मानते हैं। उनका मानना है कि अल्लाह के अंतिम पैगम्बर मोहम्मद थे और इनके बाद कोई भी पैगम्बर नहीं हुआ जबकि शिया समुदाय के लोग हसन व हुसैन को भी महत्त्व देते हैं। हुसैन हजरत अली के बेटे थे और उनको यजीद ने मारा था और उनकी याद में ही शिया समुदाय के लोग ताजिया निकालकर मुहर्रम का त्यौहार मानते हैं।

कुल मिलकर इन दोनों ही समुदायों में मुख्य अंतर और अपनी-अपनी मान्यतों को लेकर है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article