pc- twitter (@msdhonizealot)
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का एक संन्यासी वाला लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें धोनी संन्यासी के लुक में नजर आ रहे हैं। इस फोटो को स्टार स्पोर्ट्स ने अपने आधिकारिक अकाउंट से शेयर किया है। स्टार स्पोर्ट्स ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा कि हम सब हैरान हैं, धोनी का यह नया लुक देखकर, जो इंटरनेट पर तहलका मचा सकता है। आप क्या सोचते हैं?’ इस फोटो में धोनी संन्यासी जैसे कपड़े पहने नजर आ रहे हैं, साथ ही उनके सिर पर बाल भी नहीं हैं। यह फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस फोटो पर मीम भी बनाए जा रहे हैं। लोगों ने इस फोटो को रीट्वीट कर अपनी भावनाएं शेयर कीं हैं। बता दें कि चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान धोनी आने वाले आईपीएल की तैयारी में जुटे हैं।
#VIVOIPL salutes the new Indian spirit that is eager to innovate and rewrite the rulebook.
Will history be created yet again this IPL?
Join us in celebrating #IndiaKaApnaMantra.
LIVE from Apr 9 | Broadcast starts 6 PM, Match starts 7:30 PM | Star Sports & Disney+Hotstar VIP pic.twitter.com/6IcKGwy4np
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 14, 2021
जोक्स की आई बाढ़…
दरअसल स्टार स्पोर्ट्स द्वारा किया गया यह फोटो इंटरनेट पर काफी तहलका मचा रहा है। फैन्स धोनी के इस अवतार को जानने के लिए उत्सुक हैं। वहीं बताया जा रहा है कि यह किसी विज्ञापन के शूट का फोटो है। इसका वीडियो भी स्टार स्पोर्ट्स ने शेयर किया है। इस वीडियो में धोनी सिर मुंडवाए हुए हैं और बौद्ध भिक्षु जैसे अवतार में नजर आ रहे हैं। वह वीडियो में किसी जंगल के बीच में दिख रहे हैं। धोनी वीडियो में कह रहे हैं, ‘जल्द जान जाएंगे क्या है इस अवतार के पीछे का मंत्र! इस वीडियो और फोटो को लोगों ने रीट्वीट कर जोक्स की भरमार कर दी है। लोगों ने तरह तरह के मीम्स शेयर किए हैं। बता दें कि चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान धोनी इस समय आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं। आईपीएल का 14वां सीजन अप्रैल से शुरू हो रहा है। चेन्नई अपना पहला मुकाबला 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेलेगी।