Irish Open: शुभंकर शर्मा को आयरिश ओपन के पहले दौर में एकल बढ़त

Irish Open: भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ने 2023 का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सात अंडर 65 का शानदार स्कोर बनाया।

Irish Open: शुभंकर शर्मा को आयरिश ओपन के पहले दौर में एकल बढ़त

Irish Open: भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ने 2023 का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सात अंडर 65 का शानदार स्कोर बनाया, जिससे उन्होंने आयरिश ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दौर के बाद एकल बढ़त हासिल की।

टॉप10 में शामिल हैं शुभंकर

भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ने 2023 का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सात अंडर 65 का शानदार स्कोर बनाया, जिससे उन्होंने आयरिश ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दौर के बाद एकल बढ़त हासिल की।

शुभंकर ने एक ईगल और पांच बर्डी जमाई और इस बीच कोई बोगी नहीं की। वह अभी तक इस साल दो प्रतियोगिताओं में शीर्ष 10 में शामिल रहे हैं।

शुभंकर को अच्छा प्रदर्शन करना होगा

यह 27 वर्षीय खिलाड़ी ‘ रेस टू दुबई’ में अभी 65वें स्थान पर है और दुबई में नवंबर में होने वाले सत्र के आखिरी टूर्नामेंट डीपी वर्ल्ड टूर चैंपियनशिप में जगह बनाने के लिए उन्हें शीर्ष 50 में जगह बनानी होगी।

आयरिश ओपन में खेल रहे एक अन्य भारतीय मनु गंडास ने पहले दौर में एक ओवर 73 का कार्ड खेला और वह संयुक्त 104वें स्थान पर हैं। उन्हें कट में जगह बनाने के लिए दूसरे दौर में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

भोपाल से की है पढ़ाई

27 वर्षीय भारतीय मूल के पेशेवर गोल्फर हैं। उनका जन्म 21 जुलाई 1996 को उत्तर प्रदेश के झाँसी में हुआ था। उन्होंने मध्य प्रदेश के भोपाल के बाल भवन स्कूल में पढ़ाई की।

उनकी पहली प्रोफेशनल जीत 2014 में हुई जब उन्होंने कोचीन मास्टर्स, एक प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया इवेंट में राशिद खान और संजय कुमार को हराया। 2017 जॉबर्ग ओपन में एरिक वैन रूयेन को तीन स्ट्रोक से हराने के बाद, शर्मा ने अपनी पहली एशियाई टूर और यूरोपीय टूर जीत दर्ज की।

बाद में, 2018 में, उन्होंने मेबैंक चैंपियनशिप में जॉर्ज कैंपिलो को दो स्ट्रोक से हराकर दोनों टूर पर अपनी दूसरी जीत दर्ज की, तब से यह उनकी आखिरी जीत भी थी।

ये भी पढ़ें: 

MP News: फसलों के नुकसान पर सीएम शिवराज ने कहा- किसानों को देंगे राहत, अधिकारियों को दिए निर्देश

G20 Summit 2023: राष्ट्रपति की ग्रैंड डिनर पार्टी में किसे मिला निमंत्रण और किसे नहीं, यहां जानें कितना भव्य होगा रात्रिभोज

Ben Stokes: घुटने का ऑपरेशन करवा सकते हैं बेन स्टोक्स, नहीं खेल पाएंगे ये बड़ी सीरीज

Jawan Story Copied: रिलीज के बाद जवान फिल्म पर लगा गंभीर आरोप, क्या कलेक्शन पर पड़ेगा असर

Caste Census Controversy: जनगणना मुद्दे पर कांग्रेस ने केन्द्र को घेरा, मुफ्त राशन को लेकर कही ये बात

shubhankar sharma, irish open 2023, golf, golf tournament 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article