IRCTC Tour Package: मात्र इतने में जिम कॉर्बेट घूमने का बनाएं प्लान, पैकेज में ब्रेकफास्ट और डिनर के साथ रुकना फ्री

IRCTC JUNGLENAMA HOLIDAY TOUR PACKAGE: अगर आप भी घूमने के शौकीन हैं तो आईआरसीटीसी एक शानदार पैकेज लेकर आया है।

IRCTC Tour Package: मात्र इतने में जिम कॉर्बेट घूमने का बनाएं प्लान, पैकेज में ब्रेकफास्ट और डिनर के साथ रुकना फ्री

हाइलाइट्स

  • आईआरसीटीसी पैकेज के साथ करें बुकिंग
  • दिल्ली से इस पैकेज में जा सकते हैं जिम कॉर्बेट    
  • खाना-पीना और रुकना करवाएगा IRCTC 

IRCTC JUNGLENAMA HOLIDAY TOUR PACKAGE: अगर आप भी घूमने के शौकीन हैं तो आईआरसीटीसी एक शानदार पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज में आपको घूमने-फिरने के अलावा खाने–पीने की भी सुविधा दी जाएगी।

अगर आप भी जंगल में समय बिताना चाहते हैं तो आपके लिए जिम-कॉर्बेट बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. तो चलिए आपको बताते हैं कैसे आप IRCTC के पैकेज बुक कर बिना किसी टेंशन के घूमने जा सकते हैं.

टूर पैकेज की मुख्य बातें

पैकेज का नाम- IRCTC JUNGLENAMA HOLIDAY TOUR PACKAGE

डेस्टिनेशन कवर- जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क और क्यारी गांव

टूर की अवधि- 3 दिन और 2 रात

मील प्लान- ब्रेकफास्ट और डिनर

ट्रैवल मोड- गाड़ी

प्रस्थान की तारीख- हर दिन आना–जाना करेंगे

बोर्ड-डीबोर्ड- दिल्ली से उत्तराखंड आना-जाना करेंगे।

अतिरिक्त सुविधायें- रुकने के लिए होटल की सुविधा मिलेगी।

इस तरह से करें बुकिंग?

IRCTC के अन्य टूर पैकेज की तरह इस पैकेज को भी आसानी से आप बुक कर सकते है। बुकिंग के लिए आप नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 16 के तरफ स्थित टूरिस्ट सेंटर में जाकर भी कर सकते है।

इसके अलावे इसकी बुकिंग सीधे IRCTC के ऑफिसियल वेबसाइट www.irctctourism.com से भी कर सकते है। आपको बता दें कि आप इस टूर पैकेज का लुत्फ दिल्ली से ले सकते हैं।

ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी के ऑफिसियल वेबसाईट पर जाकर देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें: IRCTC Kashmir Package: मानसून में कश्मीर का बना लें प्लान, रहने, खाने से लेकर घूमना-फिरना सब होगा पैकेज में शामिल

IRCTC के इस टूर पैकेज का किराया

IRCTC के इस टूर पैकेज का किराया अलग-अलग है।

अकेले यात्रा का किराया

अगर आप इस टूर पैकेज में अकेले यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 9990 रुपये मिलेगा।

दो लोगों के साथ यात्रा का किराया

वहीं, अगर आप इस टूर पैकेज में दो लोगों के साथ यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 6250 रुपये मिलेगा।

तीन लोगों के साथ किराया

टूर पैकेज में तीन लोगों के साथ यात्रा पर आपको प्रति व्यक्ति किराया 4280 रुपये मिलेगा।

बच्चों का लगेगा अलग किराया

कोई 5 से 11 साल का बच्चा जाता है तो उसके लिए अलग से बेड के लिए आपको 1570 रुपये खर्च करने होंगे.

पैकेज की अतिरिक्त सुविधाएं

इस पैकेज में आपको दो रात जिम-कॉर्बेट के अलावा रिजॉर्ट या इसी तरह के होटल में रहने का मौका मिलेगा. आपको ग्रुप के साथ कई तरह की एक्टिविटी करने का मौका मिलेगा. वहीं, इस दौरान जंगल अवेयरनस वॉक भी कराया जाएगा.

पैकेज में आपको सुबह का ब्रेकफास्ट और रात का डिनर मिलेगा. पैकेज में आपको कई एक्टिविटी जैसे बर्डिंग, एंगलिंग, बॉडी सर्फिंग, स्टार गेजिंग आदि करने का मौका मिलेगा. इसके साथ ही प्रकृतिवादियों के साथ नेचर वॉक, पॉटरी सेशन, ऐपण आर्ट सेशन, लाइव म्यूजिक सेशन, स्टार्गेजिंग, बर्डिंग, बुश डिनर, विलेज टूर भी कर पाएंगे.

बुकिंग और पूछताछ के लिए यहां करें संपर्क

पर्यटक सुविधा केंद्र, प्लेटफार्म नंबर 16, अजमेरी गेट साइड, नई दिल्ली
संपर्क नंबर 9717641764, 9717648888
प्रोबिर सोनोवाल: 9717640773
ईमेल आईडी:probir.sonowal@irctc.com
ऑनलाइन बुकिंग: www.irctctourism.com

ये भी पढ़ें: MP News: राजधानी में जल्द बनेगा पहला सरकारी IVF सेंटर, इतने करोड़ की लागत से होगा तैयार, इन दंपतियों को मिलेगा लाभ

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article