IRCTC Aadhaar KYC: IRCTC से आधार कार्ड लिंक करने का तरीका, ये नहीं किया तो बुक नहीं होगी टिकट, इस बात का रखें ध्यान

irctc se aadhar link kaise kare: भारतीय रेलवे 1 जुलाई से ऑनलाइन तत्काल टिकट बुकिंग के नियम बदल देगा। IRCTC से आधार कार्ड लिंक करने वाले यूजर्स ही तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे। IRCTC से आधार कार्ड लिंक करने का तरीका।

irctc se aadhar link kaise kare IRCTC Aadhaar KYC process new rule hindi news

हाइलाइट्स

  • भारतीय रेलवे का नया नियम
  • IRCTC से आधार कार्ड लिंक करने का तरीका
  • आधार कार्ड KYC के बाद ही बुक होगी तत्काल टिकट

irctc se aadhar link kaise kare: भारतीय रेलवे ने टिकट बुकिंग के लिए एक नया नियम बनाया है जो 1 जुलाई से लागू हो जाएगा। 1 जुलाई से सिर्फ वे ही यूजर्स तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे जिनका IRCTC अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होगा। आधार कार्ड KYC के बिना तत्काल टिकट बुकिंग नहीं होगी।

IRCTC अकाउंट से आधार कार्ड लिंक करने का तरीका

IRCTC Aadhaar KYC hindi news

सबसे पहले ऑफिशियल IRCTC वेबसाइट या ऐप पर लॉगिन करें।

My Account सेक्शन के Authenticate User को सिलेक्ट करें।

अपना आधार नंबर या फिर आधार Virtual ID भरकर 'Verify Details' पर क्लिक करें।

आपके आधार लिंक मोबाइल नंबर पर आए OTP को डालें और सबमिट कर दें।

आपका अकाउंट आधार से वेरिफाई हो जाएगा।

1 जुलाई से बदलेगा नियम

आपने अगर IRCTC अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक या वेरिफाई नहीं किया है तो आज ही कर लीजिए। 1 जुलाई से आप तत्काल टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। आधार कार्ड लिंक करने के बाद आप तत्काल टिकट बुकिंग कर सकेंगे।

इस बात का रखें ध्यान

IRCTC अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट या ऐप का ही इस्तेमाल करें। आधार कार्ड वेरिफिकेशन के लिए किसी दूसरे ऐप या वेबसाइट का उपयोग न करें, नहीं तो आपके साथ OTP के जरिये फ्रॉड भी हो सकता है।

BSNL का धमाकेदार ऑफर, 400 रुपये में 400GB डेटा, जल्द खत्म हो रहा ऑफर

BSNL Data Recharge Plan: BSNL ने देशभर में 90,000 4जी टावर पूरे होने की खुशी में अपने ग्राहकों के लिए खास डेटा ऑफर पेश किया है। इस फ्लैश सेल ऑफर के तहत यूजर्स को 400 रुपये में 400GB हाई-स्पीड डेटा दिया जा रहा है। यह ऑफर लिमिटेड समय के लिए है और जल्द ही खत्म होने वाला है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article