IRCTC Andaman Package: मात्र इतने में करें अगले महीने अंडमान की सैर, ब्रेकफास्ट और डिनर की फैसिलिटी के साथ ठहरना फ्री

IRCTC Andaman Tour Package: मानसून महीने में कही घूमने का प्लान कर रहे हैं तो अंडमान से खूबसूरत जगह कोई नहीं हो सकती है।

मिल गया न्यू ईयर के लिए परफेक्ट टूर प्लान: आईआरसीटी ने पेश किया किफायती नए साल का अंडमान टूर, जानें डिटेल्स

हाइलाइट्स

  • आईआरसीटीसी पैकेज के साथ करें बुकिंग
  • कोलकाता से इस पैकेज में जा सकते हैं अंडमान    
  • खाना-पीना और रुकना करवाएगा IRCTC 

IRCTC Andaman Tour Package: मानसून महीने में कही घूमने का प्लान कर रहे हैं तो अंडमान से खूबसूरत जगह कोई नहीं हो सकती है। बीच डेस्टिनेशन में इस जगह का कोई जवाब नहीं है।

अगर आप भी इस जगह की खूबसूरती को करीब से एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी आपको बजट में इस जगह को घूमने का मौका दे रहा है।

अगले महीने यानि कि अगस्त में आप अपने बजट में अंडमान घूम सकते हैं और सबसे मजे की बात तो यह है कि आपके रहने और खाने की व्यवस्था आईआरसीटीसी खुद करेगा ।

आज हम आपको बताएंगे इस पैकेज (IRCTC Andaman Tour Package) से जुड़ी तमाम डिटेल्स और इस पैकेज में मिलने वाली सारी सुविधायें के बारे में –

टूर पैकेज की मुख्य बातें

publive-image

पैकेज का नाम- Andaman Delights

डेस्टिनेशन कवर- पोर्ट ब्लेयर, हैवलॉक आईलैंड और नील आईलैंड

टूर की अवधि- 6 दिन और 5 रात

मील प्लान- ब्रेकफास्ट और डिनर

ट्रैवल मोड- फ्लाइट

प्रस्थान की तारीख- 23 अगस्त से 28 अगस्त 2024

बोर्ड-डीबोर्ड- कोलकाता से अंडमान आना-जाना करेंगे।

अतिरिक्त सुविधायें- रुकने के लिए होटल की सुविधा मिलेगी।

इस तरह से करें बुकिंग?

IRCTC के अन्य टूर पैकेज की तरह इस पैकेज को भी आसानी से आप बुक कर सकते है। बुकिंग के लिए आप नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 16 के तरफ स्थित टूरिस्ट सेंटर में जाकर भी कर सकते है।

इसके अलावे इसकी बुकिंग सीधे IRCTC के ऑफिसियल वेबसाइट www.irctctourism.com से भी कर सकते है। आपको बता दें कि आप इस टूर पैकेज का लुत्फ कोलकाता एयरपोर्ट से ले सकते हैं।

कोलकाता एयरपोर्ट से अंडमान आने-जाने दोनों की सुविधा मिलेगी। ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी के ऑफिसियल वेबसाईट पर जाकर देख सकते हैं।

IRCTC के इस टूर पैकेज का किराया

publive-image

IRCTC के इस टूर पैकेज का किराया अलग-अलग है।

अकेले यात्रा का किराया

अगर आप इस टूर पैकेज में अकेले यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 49,310 रुपये मिलेगा।

दो लोगों के साथ यात्रा का किराया

वहीं, अगर आप इस टूर पैकेज में दो लोगों के साथ यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 37,810  रुपये मिलेगा।

तीन लोगों के साथ किराया

टूर पैकेज में तीन लोगों के साथ यात्रा पर आपको प्रति व्यक्ति किराया 36,360 रुपये मिलेगा।

बच्चों का लगेगा अलग किराया

5 से 11 साल के बच्चों के साथ टूर पैकेज में यात्रा पर आपको प्रति व्यक्ति किराया अलग किराया लगेगा।

अंडमान की खूबसूरती के बारे में 

publive-image

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह बेहद सुंदर पर्यटन स्थल है। यह द्वीप अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है। यहां के साफ-सुथरे वातावरण, हरियाली व समुद्री तटों की वजह से सैलानी इस ओर खिंचे चले आते हैं। इस द्वीप को प्रकृति प्रेमियों का स्‍वर्ग और गार्डन ऑफ ईडन कहा जाता है।

दुनिया भर के पर्यटक अंडमान में आकर अपनी छुट्टियां एन्जॉय करते हैं. ऐसे में अगर आप भी अंडमान निकोबार द्वीप समूह (Andaman and Nicobar Islands) में घूमना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी के इस बेहद सस्ते बजट में अपना ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: IRCTC Bali Package: अगले महीने बनाएं बाली का प्लान, हफ्तेभर के पैकेज में तीनों टाइम का खाना और 4 स्टार होटल की सुविधा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article