IRCTC Thailand Package: कम बजट में मिल रहा है थाईलैंड घूमने का शानदार मौका, होटल में ठहरने की साथ ही खाने की भी सुविधा

IRCTC Thailand Package: इस साल विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो नवंबर में यानी कि ठंड के लिए आईआरसीटीसी एक स्पेशल टूर पैकेज लेकर आया है।

IRCTC Thailand Tour Package

IRCTC Thailand Tour Package

IRCTC Thailand Tour Package: अगर आप इस साल विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो नवंबर में यानी कि ठंड के लिए आईआरसीटीसी एक स्पेशल टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज में आने-जाने की सुविधा के साथ आपको तीनों टाइम के मील की भी टेंशन लेने की जरूरत नहीं है।

बता दें कि IRCTC आपके लिए एक बेहतरीन टूर पैकेज लेकर आया है जिसमें आप 6 दिनों के लिए थाईलैंड के अलग अलग बेहद ही खूबसूरत समुद्री तटों और हसीन जगहों पर घूम पाएंगे, ऐसे में जानें कितना होगा इस ट्रिप का किराया और इस ट्रिप से जुड़ी अन्य जरूरी डिटेल्स।

टूर पैकेज की मुख्य बातें

पैकेज का नाम- THAI TREASURES TOUR EX-KOLKATA

डेस्टिनेशन कवर- पटाया और बैंकॉक की कई फेमस जगहों

टूर की अवधि-  5 रात और 6 दिन

मील प्लान- ब्रेकफास्ट ,लंच और डिनर

ट्रैवल मोड- फ्लाइट

प्रस्थान की तारीख- नवंबर, 2024

बोर्ड-डीबोर्ड- पोर्ट ब्लेयर से कोलकाता होते हुए आप बैंकॉक पहुंचेंगे।

अतिरिक्त सुविधायें- रुकने के लिए 3 स्टार होटल की सुविधा मिलेगी।

IRCTC के इस टूर पैकेज का किराया

IRCTC के इस टूर पैकेज का किराया अलग-अलग है।

अकेले जाने पर ये लगेगा किराया

इस टूर पैकेज में अगर आप अकेले यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 52,700 रुपए किराया रुपये देना होगा।

दो लोगों के साथ किराया

अगर आप दो लोगों के साथ यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 46,300 रुपये देना होगा।

तीन लोगों के साथ किराया

अगर आप तीन लोगों के साथ इस टूर पैकेज में यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 46,300 रुपये देना होगा।

बच्चों का लगेगा अलग शुल्क

बच्चों के लिए आपको अलग से शुल्क का भुगतान करना होगा।

पैकेज की अतिरिक्त सुविधायें

यात्रियों को बीमा, टूर एस्कार्ट्स, टूर मैनेजर, AC होटल में ठहरने और साथ-साथ हर ट्रैवल डेस्टिनेशन पर जाने के लिए AC बस की भी सुविधा मिलेगी। यात्रियों के सुबह के ब्रेक्फस्ट ,दोपहर के लंच और साथ-साथ रात के डिनर की भी सुविधा IRCTC ही कराएगी।

ये भी पढ़ें: IRCTC Ladakh Tour Package: मानसून में लद्दाख जाने का मौका, खाने-पीने से लेकर ठहरने तक की मिलेगी मुफ़्त व्यवस्था

इस तरह से आसानी से करें बुकिंग

IRCTC के अन्य टूर पैकेज की तरह इस पैकेज को भी आसानी से आप बुक कर सकते है। बुकिंग के लिए आप क्षेत्रीय कार्यालय, या फिर आईआरसीटीसी के पर्यटक सुविधा केंद्र भी जा सकते हैं।

इसके अलावा इसकी बुकिंग सीधे IRCTC के ऑफिसियल वेबसाइट www.irctctourism.com से भी कर सकते है। ज्यादा जानकारी के लिए आप IRCTC से मेल के जरिए भी संपर्क कर सकते हैं ।

थाईलैंड के बारे में

‘स्वर्गदूतों का शहर’, कहा जाने वाला थाईलैंड उन जगहों में से एक है जो दुनिया की यात्रा करने की इच्छा रखने वाले लगभग हर यात्री की पहली पसंद है।

थाईलैंड में 35,000 से अधिक मंदिर हैं। यह देश अपने स्ट्रीट फूड्स की वजह से भी काफी प्रसिद्ध है। अगर आप यहां जा रहे हैं तो इन व्यंजनों का स्वाद लेना बिल्कुल न भूलें।

ये खबर भी पढ़ें: IRCTC Goa Tour Package: गोवा घूमने के लिए आईआरसीटीसी लाया बेहद सस्ता पैकेज, खाने पीने से लेकर होटल तक का है बंदोबस्त

MP Job Bharti 2024: मध्य प्रदेश में इतने हजार पदों पर निकाली भर्ती, आज से कर सकते हैं आवेदन, ऐसे करें अप्लाई

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article