IRCTC Ladakh Tour Package: मानसून में लद्दाख जाने का मौका, खाने-पीने से लेकर ठहरने तक की मिलेगी मुफ़्त व्यवस्था

IRCTC Ladakh Tour Package: अगर आप भी मानसून में कही घूमने का प्लान कर रहे हैं तो लद्दाख से बेहतर और खूबसूरत जगह कोई नहीं हो सकती है।

IRCTC Ladakh Tour Package: मानसून में लद्दाख जाने का मौका, खाने-पीने से लेकर ठहरने तक की मिलेगी मुफ़्त व्यवस्था

हाइलाइट्स

  • आईआरसीटीसी पैकेज के साथ करें बुकिंग
  • लखनऊ से इस पैकेज में जा सकते हैं लद्दाख  
  • खाना-पीना और रुकना करवाएगा IRCTC 

IRCTC Ladakh Tour Package: अगर आप भी मानसून में कही घूमने का प्लान कर रहे हैं तो लद्दाख से बेहतर और खूबसूरत जगह कोई नहीं हो सकती है। आईआरसीटीसी दुनियाभर के कई जगहों की पैकेज लेकर आता है ।

इस बार आम यात्रियों को ध्यान में रखते हुए आईआरसीटीसी बजट में लद्दाख घूमने का मौका दे रहा है जिसमें खाने-पीने और ठहरने की भी टेंशन लेने की जरूरत नहीं है।

ये एक हवाई टूर पैकेज है जो 6 रात और 7 दिनों का होगा। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि इस टूर पैकेज में आपको क्या-क्या सुविधाएँ मिलेंगी।

टूर पैकेज की मुख्य बातें

पैकेज का नाम- IRCTC Leh-Ladakh Tour Package

डेस्टिनेशन कवर- लेह पैलेस, शांतिस्तूप, गुरुद्वारा, नुब्रा वैली

टूर की अवधि- 6 रात और 7 दिन

मील प्लान-  ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर

ट्रैवल मोड- फ्लाइट

प्रस्थान की तारीख- 2 अगस्त-8 अगस्त , 2024

बोर्ड-डीबोर्ड- लद्दाख से लखनऊ आना-जाना फ्लाइट से करेंगे।

अतिरिक्त सुविधायें- रुकने के लिए 3 स्टार होटल की सुविधा मिलेगी।

IRCTC के इस टूर पैकेज का किराया

IRCTC के इस टूर पैकेज का किराया अलग-अलग है।

अकेले जाने पर ये लगेगा किराया 

इस टूर पैकेज में अगर आप अकेले यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 60,100  रुपए किराया रुपये देना होगा।

दो लोगों के साथ किराया

अगर आप दो लोगों के साथ यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 55,100 रुपये देना होगा।

तीन लोगों के साथ किराया

अगर आप तीन लोगों के साथ इस टूर पैकेज में यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 54,600 रुपये देना होगा।

बच्चों का लगेगा अलग शुल्क 

बच्चों के लिए आपको अलग से शुल्क का भुगतान करना होगा। आईआरसीटीसी ने बच्चों के लिए पैकेज की प्राइस 53300 रुपए से 48,400 रुपए के बीच रखी है।

पैकेज की अतिरिक्त सुविधायें

यात्रियों को बीमा, टूर एस्कार्ट्स, टूर मैनेजर, एसी होटल में ठहरने और साथ-साथ हर ट्रैवल डेस्टिनेशन पर जाने के लिए AC बस की भी सुविधा मिलेगी। यात्रियों के सुबह के ब्रेक्फस्ट और साथ-साथ रात के डिनर की  भी सुविधा IRCTC ही कराएगी।

मील प्लान में आप ब्रेकफास्ट,लंच और डिनर शामिल है। इस पैकेज में बाय रोड आप एसी गाड़ी से ही सफर करेंगे।

इस यात्रा के दौरान लेह में होटल स्टे के साथ स्तूप और मठ दर्शन, शाम वैली में लेह पैलेस, शांतिस्तूप, गुरुद्वारा, नुब्रा वैली में स्थित कैंप में रात्रि विश्राम, दिस्कीत, हुण्डर व तुर्तुक गांव एवं स्थानीय जगहों की सैर के साथ प्रसि़द्व पैंगोंग झील का भ्रमण कराया जाएगा.

टोल, पार्किंग और सभी तरह के टैक्स इस पैकेज की प्राइस में शामिल है।

इस तरह से आसानी से करें बुकिंग

IRCTC के अन्य टूर पैकेज की तरह इस पैकेज को भी आसानी से आप बुक कर सकते है। बुकिंग के लिए आप क्षेत्रीय कार्यालय, अंचल कार्यालय या फिर आईआरसीटीसी के पर्यटक सुविधा केंद्र भी जा सकते हैं।

इसके अलावे इसकी बुकिंग सीधे IRCTC के ऑफिसियल वेबसाइट www.irctctourism.com से भी कर सकते है। ज्यादा जानकारी के लिए आप IRCTC से संपर्क कर सकते हैं ।

पैकेज में एक टूर मैनेजर के साथ ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। इसके अलावा सभी तरह के सरकारी टैक्स और GST भी इस पैकेज की प्राइस में शामिल है।

यह भी पढ़ें: IRCTC Kerala Package: केरल के पैकेज में घूमें कोचीन, मुन्नार, थेक्कडी और कुमारकोम, ब्रेकफास्ट और डिनर के साथ रुकना फ्री

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article