Advertisment

ईरान ने फारस की खाड़ी में किया नौसैन्य परेड

author-image
Bhasha
ब्रिटेन ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कोविड-19 की जांच अनिवार्य की

तेहरान, नौ जनवरी (एपी) ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर क्षेत्रीय तनाव बढ़ने के बीच उसके अर्द्धसैनिक बल रिवॉल्यूशनरी गार्डने शनिवार को फारस की खाड़ी में नौसैन्य परेड किया। सरकारी टीवी ने यह खबर दी है।

Advertisment

ईरान के फारसी द्वीप के समीप नौसैन्य रैली हुयी, जहां ईरानी बलों ने जनवरी, 2016 में अमेरिकी नौसेना की दो नौकाएं जब्त कर ली थीं और चालक दल के दस सदस्यों को हिरासत में ले लिया था।

फुटेज में कई जहाज इस परेड में शामिल होते हुए नजर आये। ईरानी सरकारी टीवी ने कहा कि सैंकड़ों नौकाओं ने इसमें हिस्सा लिया।

पिछले सप्ताह ईरान ने खाड़ी में दक्षिण कोरिया के एक तेल टैंकर को जब्त कर लिया था और उसके चालक दल के सदस्यों को हिरासत में ले लिया था। वे अब भी ईरानी बंदरगाह पर हैं।

Advertisment

ईरान समय-समय पर खाड़ी समुद्री क्षेत्र और अन्य जगहों पर सैन्य अभ्यास करता रहता है। उसका कहना है कि उसका लक्ष्य अपने सशस्त्र बलों की तैयारी को सुधारना है।

एपी

राजकुमार दिलीप

दिलीप

Advertisment
चैनल से जुड़ें