IPL Mini Auction: धोनी की चेन्नई में स्टार इंग्लिश खिलाड़ी की एंट्री, 16.25 करोड़ में हुए शामिल

IPL Mini Auction: धोनी की चेन्नई में स्टार इंग्लिश खिलाड़ी की एंट्री, 16.25 करोड़ में हुए शामिल

IPL Mini Auction: आईपीएल 2023 से पहले मिनी ऑक्शन में महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई ने सबसे खतरनाक ऑलराउंडर को टीम में एंट्री करा दी है। इंग्लैंड के हरफनमौला और टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स को शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन 2023 के लिए 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा है।

बता दें कि स्टोक्स नीलामी में 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइज पर उतरे थे। खास बात यह है कि राजस्थान रॉयल्स (RR) ज्यादा देर स्टोक्स के साथ नहीं जा सकी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने स्टोक्स के लिए आरआर के साथ कड़ा मुकाबला किया।

SRH को एक कप्तान की जरूरत है और इस वजह से स्टोक्स के लिए जमकर बोली लगा रहे थे। लखनऊ ने 14 कोरड़ पर बढ़त बना ली थी। लेकिन इसी बीच CSK ने 15.25 पर बोली लगाई। सीएसके ने हालांकि कुछ अग्रेशन दिखाई और इंग्लैंड के कप्तान को 16.25 करोड़ में खरीदा। इसी के साथ दीपक चाहर को पछाड़कर स्टोक्स CSK के लिए अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।

बता दें कि धोनी के बाद वह चेन्नई में कप्तानी के उम्मीदवार भी हैं। वहीं बताते चले कि स्टोक्स के आने की बाद टीम में ऑलराउंडर का स्लॉट एक बार फिर से भर गया है। क्योंकि पिछले कुछ समय पहले ब्रावो ने संन्यास ले लिया था। अब वह CSK का गेंदबाजी कोच बन गए है। स्टोक्स ने राइजिंग पुणे सुपर जायंट में धोनी और फ्लेमिंग के साथ काम किया है। इस इंग्लिश ऑलराउंडर ने 2019 विश्व कप, 2019 में हेडिंग्ले एशेज टेस्ट और 2022 टी20 विश्व कप में अपने देश के लिए मैच विनिंग पारियां खेलकर बड़े मैचों में इंग्लैंड के लिए मैच विनिंग प्रदर्शन किया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article