IPL Auction 2025 Day 2: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से खेलेंगे भुवेश्वर कुमार, दीपक चाहर मुंबई इंडियंस में

IPL Mega Auction 2025 Day 2 Live Update: आईपीएल 2025 सीजन का दो दिवसीय मेगा ऑक्शन सऊदी अरब के जेद्दा में चल रहा है।

IPL Auction 2025 Day 2: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से खेलेंगे भुवेश्वर कुमार, दीपक चाहर मुंबई इंडियंस में

IPL Mega Auction 2025 Day 2 Update: आईपीएल 2025 सीजन का दो दिवसीय मेगा ऑक्शन सऊदी अरब के जेद्दा में हुआ। सोमवार को दूसरे दिन की नीलामी में सबसे बड़ी बोली तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पर लगी। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) ने 10.75 करोड़ में खरीदा।

ऑक्शन के शुरुआत में बड़े खिलाड़ियों पर बोली लगी, लेकिन टीमों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। केन विलियमसन, ग्लेन फिलिप्स, अजिंक्य रहाणे, पृथ्वी शॉ और शार्दूल ठाकुर को कोई खरीदार नहीं मिला। दिल्ली के बैट्समैन प्रियांश आर्या को पंजाब किंग्स ने 3.80 करोड़ में खरीदा। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था। प्रियांश ने दिल्ली प्रीमियर लीग में छह बॉल में छह छक्के जड़े थे।

आईपीएल ऑक्शन का पहला दिन काफी खास रहा। लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ में टीम में शामिल किया। इससे पहले पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ में खरीदा।

वहीं, केकेआर ने वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ रुपये में खरीदकर चौंका दिया। अब तक IPL के 17 सीजन हुए हैं, लेकिन कभी किसी भारतीय खिलाड़ी के लिए 20 करोड़ से ऊपर बोली नहीं लगी थी।

आईपीएल ऑक्शन 2025 में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी

टीम

कीमत

ऋषभ पंतLSG27 करोड़
श्रेयस अय्यरPBKS26.75 करोड़
वेंकटेश अय्यरKKR23/75 करोड़
युजवेंद्र चहलPBKS18 करोड़
अर्शदीप सिंहPBKS18 करोड़
जोस बटलरGT15.75 करोड़
केएल राहुलDC14 करोड़
जोफा आर्चरRR12.50 करोड़
जॉश हेजलवुडRCB12.50 करोड़
ट्रेंट बोल्टMI12.50 करोड़

यह भी पढ़ें:इंदौर के वेंकटेश 23.75 करोड़ में बिके: अय्यर IPL ऑक्शन 2025 में तीसरे सबसे महंगे इंडियन प्लेयर,आवेश पर भी खूब बरसे पैसे

बटलर-रबाडा नई टीम में, आर आश्विन चेन्नई लौटे

पिछली बार राजस्थान रॉयल्स से खेलने वाले जोस बटलर अगले साल गुजरात टाइटंस में खेलते नजर आएंगे। उन्हें टीम ने 15.75 करोड़ रुपये में शामिल किया। गुजरात ने कगिसो रबाडा को 10.75 करोड़ में खरीदा। वहीं, रविचंद्रन अश्विन की चेन्नई सुपर किंग्स में वापसी हुई है। पिछले ऑक्शन में सबसे महंगे 24.75 करोड़ में बिके मिशेल स्टार्क को दिल्ली ने 11.75 करोड़ में खरीदा।

इन खिलाड़ियों पर लगी बोली

  • कृष्णन श्रीजीत, मुंबई इंडियंस- 30 लाख
    जैकब बेथेल, आरसीबी- 1.25 करोड़
    ब्रायडन कार्स, सनराइजर्स हैदराबाद- 1 करोड़
    एरॉन हार्डी, पंजाब किंग्स- 1.25 करोड़
    कामिंदु मेंडिस, हैदराबाद- 75 लाख
    अनिकेत वर्मा, हैदराबाद- 30 लाख
    राज अगंद बावा, मुंबई इंडियंस- 30 लाख
    मुशीर खान, पंजाब किंग्स- 30 लाख
    जेमी ओवर्टन, सीएसके- 1.5 करोड़
    कमलेश नागरकोटी, सीएसके- 30 लाख
    सत्यनारायण राजू, मुंबई इंडियंस- 30 लाख

टिम डेविड आरसीबी और स्पेंसर को कोलकाता ने खरीदा

टिम डेविड बेंगलुरू का हिस्सा होंगे। उन्हें आरसीबी ने 3 करोड़ में खरीदा। दीपक हुड्डा (1.70 करोड़) सीएसके में शामिल हुए। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को केकेआर ने 2.80 करोड़ में खरीदा है।

सरफराज खान रहे अनसोल्ड

सरफराज खान को कोई खरीदार नहीं मिला है। श्रीलंका के गेंदबाज दुष्मंता चमीरा को 75 लाख में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने साथ जोड़ा, जबकि शमर जोसेफ लखनऊ में खेलते नजर आएंगे। नाथन एलिस सीएसके का हिस्सा होंगे।

यह भी पढ़ें:IPL Mega Auction 2025: ऋषभ पंत बने IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, टूटा श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड

मनीष पांडे पर केकेआर का दांव

कोलकाता नाइट राइडर्स ने मनीष पांडे को 75 लाख में खरीद लिया है। वेस्टइंडीज के शरफेन रदरफर्ड को गुजरात ने 2.60 करोड़ में अपने साथ शामिल किया। वहीं, डेवाल्ड ब्रेविस, फिन ऐलन और जथावेद सुब्रमण्यम अनसोल्ड रहे।

मुकेश चौधरी और अंशुल कंबोज को सीएसके में शामिल

हरियाणा के तेज गेंदबाज अशुंल कंबोज को चेन्नई सुपर किंग्स ने 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था। वहीं, मुकेश चौधरी फिर CSK के लिए खेलेंगे। उन्हें टीम ने 30 लाख रुपये में अपने साथ शामिल किया।

मुकेश कुमार को दिल्ली ने खरीदा

तेज गेंदबाज मुकेश कुमार फिर से दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुए। मुकेश को दिल्ली ने आठ करोड़ में खरीदा है। दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी को गुजरा टाइटंस ने 2.4 करोड़ में खरीदा। गेराल्ड का बेस प्राइस 1.25 करोड़ था।

दीपक चाहर को मुंबई ने खरीदा

चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज दीपक चाहर अब मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आएंगे। एमआई ने उन्हें 4.8 करोड़ में खरीदा। चाहर का बेस प्राइस 75 लाख रुपये था।

आकाश दीप को LSG ने 8 करोड़ में खरीदा

एक करोड़ के बेस प्राइस वाले पेसर आकाश दीप के लिए लखनऊ और चेन्नई में भिड़ंत हुई। LSG ने 8 करोड़ का दांव लगाकर आकाश को अपने साथ शामिल किया। गेंदबाज के लिए आरसीबी ने RTM का उपयोग नहीं किया।

अल्लाह गजनफर को MI ने खरीदा

अफगानिस्तान के स्पिनर अल्लाह गजनफर को मुंबई इंडियंस ने 4.80 करोड़ में अपने साथ शामिल किया। शुरुआत में कोलकाता और आरसीबी ने दांव लगाया, लेकिन आखिर में बाजी मुंबई ने जीत ली।

केशव महाराज और अकील हुसैन अनसोल्ड

दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज केशव महाराज का बेस प्राइज 75 लाख रुपये है। केशव के लिए किसी भी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। आदिल रशीद का बेस प्राइस 2 करोड़ और वेस्टइंडीज के अकील हुसैन का बेस प्राइस 1.50 करोड़ है।

हुसैन भी अनसोल्ड रहे। वहीं, श्रीलंकाई बॉलर विजयकांत वियसकांत पर किसी ने दांव नहीं खेला है। उनकी बेस कीमत 75 लाख रुपये थी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article