IPL: पंजाब किंग्स के लिए छक्के-चौके लगाएंगे शशांक सिंह, जानें छत्तीसगढ़ से क्या है कनेक्शन

IPL Auction Shashank Singh CG: छत्तीसगढ़ के शशांक सिंह को पंजाब ने साढ़े 5 करोड़ में किया रिटेन, अजय मंडल 30 लाख में बिके

IPL Auction Shashank Singh CG

IPL Auction Shashank Singh CG: छत्तीसगढ़ के दो खिलाड़ी शशांक सिंह और अजय मंडल IPL 2025 में धमाल मचाते दिखाई देंगे। पंजाब ने शशांक सिंह को 5.50 करोड़ में रिटेन किया है। इससे पहले भी पंजाब के लिए IPL खेल चुके हैं। शशांक के अलावा अजय मंडल को दिल्ली की टीम ने 30 लाख में खरीदा है।

अजय आईपीएल में छत्तीसगढ़ से उतरने वाले चौथे खिलाड़ी हैं। इसके पहले शुभम अग्रवाल, शशांक सिंह और हरप्रीत भाटिया आईपीएल में दस्तक दे चुके हैं। प्रदेश के 7 खिलाड़ी ऑक्शन में थे, लेकिन शशांक और अजय मंडल को चुना गया है।

10 फ्रेंचाइजी ने 639.15 करोड़ खर्च किए

दरअसल, सऊदी अरब के जेद्दाह में 24-25 नवंबर को IPL का मेगा ऑक्शन हुआ। ऑक्शन में 182 खिलाड़ी बिके। इसमें 62 विदेशी खिलाड़ी हैं। 8 बार राइट टु मैच कार्ड का इस्तेमाल किया गया। 10 फ्रेंचाइजी ने 639.15 करोड़ खर्च किए।

शशांक मूल रूप से भिलाई के रहने वाले

शशांक सिंह (IPL Auction Shashank Singh CG) मूल रूप से छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले हैं। उनके पिता शैलेष सिंह MP में पोस्टेड IPS अधिकारी और मां सुनीता सिंह हाउस वाइफ हैं। एक बहन है स्रुतिका सिंह जो ONGC बॉम्बे में जॉब करती हैं।

शशांक सिंह दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और हैदराबाद टीम का हिस्सा रह चुके हैं। शशांक सिंह को आईपीएल 2022 में पहली बार हैदराबाद की ओर से मैदान में उतरने को मौका मिला। उन्होंने अपनी पहली ही पारी में धाक जमा दी थी।

शशांक (IPL Auction Shashank Singh CG) ने गुजरात के खिलाफ 416.67 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 25 रन बनाए। शशांक ने लॉकी फर्ग्युसन की गेंद में तीन छक्के जड़े थे। हैदराबाद फ्रेंचाइजी से खेलते हुए सिंह ने 10 मैच में 65 रन बनाए थे।

ये भी पढ़ें: इंदौर के वेंकटेश 23.75 करोड़ में बिके: अय्यर IPL ऑक्शन 2025 में तीसरे सबसे महंगे इंडियन प्लेयर,आवेश पर भी खूब बरसे पैसे

राजनांदगांव के हैं अजय मंडल

[caption id="attachment_705082" align="alignnone" width="839"]publive-image अजय मंडल।[/caption]

राजनांदगांव के रहने वाले अजय मंडल 2 साल पहले धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में लिए गए थे। हालांकि तब उन्हें मैदान में उतरने का मौका नहीं मिल पाया था। अजय के पिता जादव चंद्र मंडल सैनिक कल्याण केंद्र रायपुर में अधीक्षक (Superintendent) हैं। 29 साल के ऑलराउंडर अजय मंडल को 30 लाख रुपए की बेस प्राइज में दिल्ली ने खरीदा है।

यह छत्तीसगढ़ के क्रिकेटर अजय मंडल को आईपीएल में मिलने वाली सबसे बड़ी राशि है। अजय इससे पहले धोनी के साथ नेट्स शेयर करते दिखाई दे चुके हैं। अजय ने 2023-24 में हुए सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के 7 मैचों में 9 विकेट लिए। वहीं, बल्लेबाजी में उन्होंने 7 मैच में 109 रन बनाए थे।

ये भी पढ़ें: साय कैबिनेट बैठक: हाउसिंग बोर्ड के प्लॉट में डायवर्सन और पेनाल्टी शुल्क में छूट, 5वीं-8वीं की परीक्षाएं होंगी केंद्रीकृत

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article