IPL 2024: क्या संजू सैमसन की कप्तानी में RR को रोक पाएगी मुंबई इंडियंस? देखें हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी

IPL 2024: आईपीएल 2024 का 38वां मुकाबला MI और RR के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड्स में अभी मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

IPL 2024: क्या संजू सैमसन की कप्तानी में RR को रोक पाएगी मुंबई इंडियंस? देखें हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी

हाइलाइट्स

  • राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस हेड टू हेड रिकॉर्ड

  • ट्रेंट बोल्ट से MI के बल्लेबाजों को हो सकता है खतरा

  • जसप्रीत बुमराह से कप्तान हार्दिक को होगी खास उम्मीद

IPL 2024, RR vs MI 38th Match Head To Head: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) का 38वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7: 30 बजे से खेला जाएगा। एक तरफ राजस्थान रॉयल्स संजू सैमसन की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ नए कप्तान हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस जीत के लिए अभी तक संघर्ष करते हुए दिखाई दे रही है।

पॉइंट्स टेबल में भी जहां एक तरफ राजस्थान रॉयल्स शीर्ष पर विराजमान है तो वहीं मुंबई इंडियंस इस समय 7वें स्थान पर मौजूद हैं। दोनों टीमों के भी घमासान मुकाबले से पहले चलिए आपको बताते हैं कि अभी तक दोनों टीमों के बीच किसका पलड़ा भारी रहा है।

   मुंबई और राजस्थान हेड टू हेड

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अभी तक 29 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 15 मुकाबले मुंबई इंडियंस के नाम रहे हैं तो वहीं 13 मुकाबले राजस्थान रॉयल्स के पक्ष में गए हैं। जबकि एक मुकाबले का नतीजा नहीं निकल पाया था। रिकॉर्ड में बेसक मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है, लेकिन मौजूदा फॉर्म के हिसाब से राजस्थान रॉयल्स कमाल की लय में दिखाई दे रही है।

https://twitter.com/UNIQUE_BOY_SITU/status/1782248798603083835

इस सीजन भी इन दोनों टीमों के आमना-सामना एक बार हो चुका है, जिसमें से राजस्थान रॉयल्स की शानदार गेंदबाजी के सामने मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज 20 ओवर में महज 125 रन ही बना पाए थे। जिसको राजस्थान के बल्लेबाजों ने 15.3 ओवर में 6 विकेट जीत लिया था।

खास बात यह थी कि संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स ने यह मैच मुंबई इंडियंस के गढ़ में जीता था। जिसके बाद टीम का मनोबल काफी बढ़ा हुआ होगा। वहीं इस सीजन (IPL 2024) राजस्थान रॉयल्स भी तक 7 में से 6 मुकाबले जीत चुकी है। जबकि मुंबई इंडियंस के नाम अभी तक 7 में से सिर्फ 3 जीत नसीब हुई है।

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: युजवेंद्र चहल को मिलेगा टी20 वर्ल्ड कप में मौका! इस स्टार खिलाड़ी की होगी छुट्टी

   MI के बल्लेबाजों को ट्रेंट बोल्ट से खतरा

राजस्थान रॉयल्स के बाएं हाथ के स्टार तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट इस सीजन कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। इस सीजन (IPL 2024) मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बोल्ट ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे। ट्रेंट बोल्ट ने कप्तान रोहित शर्मा को पहले ही ओवर में पवेलियन का रास्ता दिखा दिया था, उसके बाद पहले ओवर की अंतिम गेंद पर नमन धीर भी ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर चकमा खा गए और गेंद सीधा पैड पर जा लगी थी।

https://twitter.com/MIFansArmy/status/1782042175284654513

जबकि डेवाल्ड ब्रेविस भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे। खास बात यह थी कि बोल्ट ने तीनों खिलाड़ियों का खाता खोलने तक का समय नहीं दिया था, जिसके बाद एक बार फिर ट्रेंट बोल्ट अपनी घातक गेंदबाजी से मुंबई इंडियंस के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं।

   बुमराह से होगी खास उम्मीद

मुंबई इंडियंस के घातक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस सीजन कमाल की लय में दिखाई दे रहे हैं। बुमराह इस सीजन (IPL 2024) काफी किफायती गेंदबाजी के साथ-साथ अपने कप्तान को विकेट निकाल कर भी दे रहे हैं। इस सीजन (IPL 2024) अभी तक बुमराह सबसे ज्यादा 13 विकेट हासिल कर चुके हैं और उनके सिर पर पर्पल कैप विराजमान है।

https://twitter.com/Sports_Himanshu/status/1782333307092431188

आज के मैच में भी कप्तान हार्दिक पांड्या को अपने इस अनुभवी गेंदबाज से एक बार फिर बेहतरीन गेंदबाजी की उम्मीद होगी, जबकि उनके कंधों पर जोश बटलर, संजू सैमसन और रियान परास को जल्दी पवेलियन भेजने की जिम्मेदारी होगी।

ये भी पढ़ें- Gold Rate Today: आज सोना हुआ सस्ता, चांदी के दाम में भी आई 1200 रुपये की बड़ी गिरावट

   कैसा है जयपुर की पिच का मिजाज

जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में इस सीजन (IPL 2024) चार मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 180 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया है, लेकिन इसमें दो बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने मैच जीता है, जबकि दो मैच रन का पीछा करने वाली टीम के नाम रहा है, लेकिन खास बात यह है कि चेज करने वाली टीम ने दो बार बार 170 से ज्यादा रन बनाए हैं। जिसके बाद यह माना जा सकता है कि इस पिच पर बल्लेबाजों का कहर देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article